एक्सप्लोरर

Magh Mela 2023: प्रयागराज में खराब मौसम के बावजूद संगम तट पर उमड़े श्रद्धालु, वसंत पंचमी पर करीब 32 लाख लोगों ने किया स्नान

माघ मेला (Magh Mela) में वसंत पंचमी (Vasant Panchami) पर्व पर करीब 32 लाख श्रद्धालुओं संगम तट पर स्नान किया है. हालांकि जिले में सुबह से बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

Prayagraj Magh Mela 2023: माघ मेला के चतुर्थ स्नान पर्व वसंत पंचमी (Vasant Panchami) पर गुरुवार को करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा (Ganga River) और संगम में स्नान किया. भोर से ही बूंदाबादी के बावजूद स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी रहा. अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक करीब 32 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. सुबह बारिश होने के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा.

अपर मेला अधिकारी ने बताया कि गत शनिवार को मौनी अमावस्या पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा में स्नान किया था. माघ मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं और अन्य साधु संतों ने भी वसंत पंचमी पर गंगा स्नान किया. काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म में पौराणिक मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन ही विद्या और संगीत की देवी माता सरस्वती का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन को ज्ञान की देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं.

UP Weather Update: बारिश के बाद तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए- यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

क्या बोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था में 5000 से अधिक लोग तैनात किए गए हैं. जिसमें नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, घुड़सवार पुलिस, स्थानीय खुफिया इकाई की टीम, खुफिया विभाग के अधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,जल पुलिस आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मेले में रीवर एंबुलेंस और फ्लोटिंग पुलिस चौकी की भी व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी, शरीर पर धारण योग्य कैमरों, ड्रोन कैमरों से लोगों पर नजर रखी जा रही है.

वसंत पंचमी पर सतुआ बाबा संतोष दास जी महाराज, विमल देव आश्रम, महेशाश्रम जी महाराज, स्वामी गोपाल जी महाराज, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि आदि ने गंगा स्नान किया. माघ मेले का अगला स्नान पांच फरवरी को माघी पूर्णिमा और 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पड़ेगा, जिसके साथ माघ मेला संपन्न होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget