एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Controversy: रामचरित मानस विवाद पर भड़के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, कहा- 'उनकी नागरिकता छीन लेनी चाहिए'

Prayagraj News: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें ना सिर्फ जेल भेजा जाना चाहिए बल्कि उनकी नागरिकता भी खत्म कर देनी चाहिए.

Ramcharitmanas Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर (Chandrashekhar) द्वारा रामचरित मानस (Ramcharit Manas) समेत दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर सवाल उठाए जाने का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Nischalananda Saraswati) ने शिक्षा मंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें दम है तो वो कुरान और बाइबिल के बारे में इसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करके दिखाएं, उन्हें फौरन जवाब मिल जाएगा. वो सिर्फ हिंदुओं का ही मजाक उड़ा सकते हैं, बाकी धर्मों का नहीं. 

शंकराचार्य ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें ना सिर्फ जेल भेजा जाना चाहिए बल्कि उनकी भारत की नागरिकता भी खत्म कर देनी चाहिए. उनका कहना है कि अगर सरकार उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करेगी और बचाने की कोशिश करेगी तो प्रकृति उन्हें जरूर सजा देगी. 

रामचरित मानस विवाद पर भड़के शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि शिक्षा मंत्री अज्ञानी है और उन्हें इतने जिम्मेदार पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. वो कतई इस पद पर रहने लायक नहीं हैं. अगर शिक्षा मंत्री ऐसा होगा तो, वह बच्चों को क्या शिक्षा देगा इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है. शंकराचार्य के मुताबिक शिक्षा मंत्री सजा पाने के हकदार हैं. उन्होंने जो काम किया है, वह मानव अधिकारों के भी खिलाफ है. स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का कहना है कि जिस मनुस्मृति पर शिक्षा मंत्री ने सवाल उठाए हैं, वह वैदिक संविधान है. शिक्षा मंत्री के पूर्वजों ने भी मनु स्मृति में बताए गए नियमों के आधार पर ही अपना जीवन व्यतीत किया है.

जोशीमठ को लेकर कही ये बात
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने जोशीमठ में इमारतों में पड़ रही दरार पर कहा कि यह प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का नतीजा है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य की नियुक्ति विवाद की वजह से जोशीमठ में आपदा आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका असर तो पड़ता है, लेकिन इस मामले में पड़ा है या नहीं इस पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा.

शंकराचार्य ने अयोध्या में रामलला के मंदिर का काम तेजी से होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्माण पूरा होने पर वह खुद भी दर्शन करने जाएंगे, लेकिन उन्होंने मंदिर के साथ ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर मस्जिद बनाए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इसी तरह से काशी और मथुरा में हुआ तो जल्द ही यूपी में तीन मिनी पाकिस्तान बन जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Case: लखीमपुर मामले में यूपी सरकार ने आशीष मिश्रा की जमानत का किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget