एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी भव्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ram Mandir News: पीएम मोदी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे. प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है.

Ram Mandir Latest News: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या आने का न्यौता दिया. पीएम मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है. अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे. उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है. मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा."

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के टस्ट्री पेजावर मट्ठ के पूज्य स्वामी मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पुणे निवासी गोविंद देव गिरी जी महाराज, रामजन्म मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, के साथ मैं महामंत्री चंपत राय आज पीएम मोदी से मिलने गए थे. हमने उन्हें अयोध्या (22 जनवरी 2024) पाधकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने करकमलों से करने का निवेदन किया. प्रसन्नता की बात है कि उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया. वह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 निश्चित हो गई."

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. ट्रस्ट भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते रहता है. ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 160 खंभे लगाए गए हैं जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर क्रमशः 132 और 74 खंभे होंगे. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग पूरा हो चुका है.

UP News: यूपी में हो सकता है महंगाई भत्ते का एलान, हर महीने सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 300 करोड़ का व्यय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget