एक्सप्लोरर

अयोध्या: रामनवमी पर लता मंगेशकर चौक बना सेल्फी प्वाइंट, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ram Navami 2025: लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन 2022 में PM मोदी ने वर्चुअली किया था. ये चौक अयोध्या की एक नई पहचान बन चुका है. यहां प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की स्मृति में वीणा स्थापित की गई है.

Ayodhya News: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या नगरी पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास में डूबी नजर आई. देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन से पहले शहर के हर पवित्र स्थल पर श्रद्धा से माथा टेकते दिखाई दिए. इस भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. शहर में जगह-जगह शरणालय बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान और आराम करने की व्यवस्था दी जा रही है.

इस बार रामनवमी पर खास बात यह रही कि अयोध्या के प्रसिद्ध लता मंगेशकर चौक श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है. यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में आकर तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं. हर कोई इस यात्रा को यादगार बनाना चाहता है और लता चौक इसकी गवाही दे रहा है. एबीपी न्यूज़ की टीम जब लता मंगेशकर चौक पहुंची तो वहां का नज़ारा देखने लायक था. हर तरफ राम नाम के जयघोष, भगवा रंग के वस्त्रों में भक्त, हाथों में राम झंडा और चेहरे पर मुस्कान.

एक श्रद्धालु जो बिहार के पटना से आए थे, उन्होंने कहा “हम पहली बार अयोध्या आए हैं. सोच रहे थे कि इतनी भीड़ में सब अस्त-व्यस्त होगा, लेकिन यहां आकर देखा तो प्रशासन की व्यवस्था बहुत शानदार है. खाना, रुकने का ठिकाना, सब कुछ ठीक है. बहुत अच्छा लग रहा है.” नेपाल से आए एक परिवार ने बताया “हमने अयोध्या के बारे में बहुत सुना था, अब जाकर देखा. लता मंगेशकर चौक पर फोटो ली, अब रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं. ये जीवन का सबसे खास पल है.”

गौरतलब है कि लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया था. ये चौक अयोध्या की एक नई पहचान बन चुका है. यहां प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की स्मृति में 40 फीट ऊंची वीणा स्थापित की गई है, जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाती है. रामनवमी के मौके पर अयोध्या की सड़कों पर सिर्फ भीड़ नहीं, आस्था का समंदर उमड़ा है. और इस समंदर में लता मंगेशकर चौक एक ऐसा किनारा बन गया है, जहां हर श्रद्धालु कुछ पल रुककर यादें संजो रहा है.

रामनवमी के दिन सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लहराया भगवा, हिंदू संगठन के सदस्यों ने किया हंगामा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget