एक्सप्लोरर

अयोध्या मंदिर में श्रद्धालु कब से कर सकेंगे राम दरबार के दर्शन? आ गई फाइनल तारीख

Ram Mandir में भगवान राम की प्रतिमा सफेद संगमरमर से तैयार की गई है. इसे राम दरबार में स्थापित किया जाएगा. यहां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की भी प्रतिमाएं होंगी.

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर में अगले महीने राम दरबार स्थापित किया जाएगा जिसे श्रद्धालुओं के लिए छह जून से खोला जाएगा. हालांकि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा नहीं होगा. मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी है.

यह आयोजन, 2020 में शुरू हुए मंदिर निर्माण के पूरा होने से भी जुड़ा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 2024 में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी.

मिश्र ने बताया, 'राम लला की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर के भूतल पर 2024 में हो चुकी है. अब राजा राम को प्रथम तल पर राम दरबार में विराजमान कराने की बारी है. ऐसा अनुमान है कि भगवान राम, उनके भाइयों और माता सीता की प्रतिमाएं अयोध्या पहुंचेंगी और 23 मई को मंदिर के प्रथम तल पर इन्हें स्थापित किया जाएगा.'

उन्होंने कहा, 'जब भगवान राम की प्रतिमा उनके दरबार में स्थापित होगी तो स्वभाविक है कि एक धार्मिक समारोह के बाद ही यह होगा. यहां पूजा होगी, लेकिन इसे प्राण प्रतिष्ठा कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा पहले ही हो चुकी है. हां, राम दरबार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने से पूर्व अलग अलग तरह की पूजा होगी. यह पूजा पांच जून को संपन्न होगी.'

23 मई को स्थापना
मिश्र ने कहा कि 23 मई और पांच जून की तिथियों का अपना ज्योतिषीय योग है. इसलिए 23 मई को स्थापना करने और पांच जून को पूजा संपन्न होने के बाद राम दरबार को आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है.

करीब पांच फुट की भगवान राम की प्रतिमा जयपुर में सफेद संगमरमर से तैयार की गई है और इसे राम दरबार में स्थापित किया जाएगा. यहां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की भी प्रतिमाएं होंगी.

यूपी में फर्जी एनकाउंटर! कोतवाली प्रभारी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR

यह पूछे जाने पर क्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा कोई बड़ा आयोजन होगा, उन्होंने कहा, 'इन पहलुओं पर राम मंदिर न्यास द्वारा निर्णय किया जाएगा. हालांकि यह उतने बड़े (प्राण प्रतिष्ठा) स्तर का नहीं होगा.'

यह पूछने पर क्या पूरा मंदिर पांच जून तक तैयार हो जाएगा और छह जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, मिश्र ने कहा, 'हां, यह हो जाएगा क्योंकि दूसरा तल भी उसी दिन तैयार हो जाएगा. जहां मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा, परिसर की दीवार का निर्माण पूरा होने में कुछ और माह लगेंगे.'

उन्होंने कहा, 'हालांकि, छह जून तक राम मंदिर के बाहर महर्षि वाल्मीकि मंदिर जैसे अन्य सात मंदिर पूरे हो जाएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget