एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, शेयर किया ये वीडियो, जानिए क्या कहा

Ram Mandir News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की अयोध्या (Ayodhya) में भव्य तैयारी हो चुकी है. इसमें हिस्सा लेने के लिए करीब सात हजार मेहमानों के पहुंचने की संभावना है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्सव का माहौल है. इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का पहुंचना जारी है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव का रिएक्शन आया है. सपा प्रमुख ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर दिया है. उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है. 

सपा प्रमुख ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उस पावन हृदय में बसते हैं ‘सियाराम’, जो करता रीति-नीति-मर्यादा का मान.' अखिलेश यादव को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है. हालांकि सपा प्रमुख इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वो प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे परिवार के साथ राम मंदिर का दर्शन करने जाएंगे.

कांग्रेस नेता का रिएक्शन
जबकि कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'सदियों के “संघर्ष” और हज़ारों महापुरुषों के त्याग “तपस्या” और “बलिदान” का परिणाम है के आज हम श्री राम जन्म भूमि के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे, सनातन की सत्ता और राम राज्य की पुनर्स्थापना की बधाई, जय श्री राम.'

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन. श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति 'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.'

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के लिए निकलीं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, वीडियो शेयर कर कही ये बात

पीएम मोदी का स्वागत
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा, 'जय सियाराम, प्रभु श्री राम और माता सीता के चरण रज से पावन हुई धरा श्री अयोध्या धाम में, 'नए भारत' में सांस्कृतिक पुनर्जागरण के शिल्पी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.'

उन्होंने कहा, 'श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर आज हो रही प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से पीढ़ियों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है. इस अवसर पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget