एक्सप्लोरर

अयोध्या में बारिश के बाद मंडराया नया खतरा! सरयू का जलस्तर बढ़ा, तैयारी में जुटा प्रशासन

Ayodhya News: सरयू नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर डीएम ने कहा कि सरयू के बढ़ते जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. जगह-जगह पर बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है.

Rain in Ayodhya: अयोध्या में मानसून की पहली बारिश में जो हाल हुआ, जगह-जगह पानी भर गयी. नई सड़कों पर गड्ढे देखने को मिले. जिसकी वजह से प्रदेश सरकार और प्रशासन को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा हैं. वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. जिसके चलते अब बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. जिसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं. अयोध्या के डीएम नितिश कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. 

अयोध्या के ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 23 जून से 7 जुलाई तक पंद्रह दिनों में लगभग 624 mm बारिश हुई है. जोकि औसत मासिक वर्षा 1067 का लगभग 58 परसेंट हैं. बहुत कम समय में काफी बारिश हुई है. जिसके बाद हम लोगों ने अयोध्या के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में यहां पर आबादी बढ़ी हैं लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. रोजाना नए मकान बन रहे हैं. बहुत सारे एरिया कवर हो रहे हैं. इसको देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां ड्रेनेज बनाई जा रही है. 

सरयू के बढ़े जलस्तर को लेकर की तैयारी
सरयू नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर डीएम ने कहा कि सरयू के बढ़ते जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. जगह-जगह पर बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है. बाढ़ की पूर्व तैयारी कर ली गई है. अनाज मंडी और राहत सामग्री का टेंडर अभी से कर दिया गया है. इस तरह की कोई स्थिति बनती है तो हम पहले से तैयार हैं. बोट के इंतजाम कर लिए गए हैं. 
 
ज़िलाधिकारी ने बताया कि सरयू के किनारे गोताखोरों की नियुक्ति कर दी गई है. हमारे पास पर्याप्त नाव हैं. हम दूसरे जिलों को भी नाव देते हैं. यहां एसडीआरएफ की टीम भी तैनात है. हमने मजबूत तैयारी की है. बता दें कि अयोध्या में मानसून की पहली ही बारिश में बुरा हाल हो गया है. जहां एक तरफ राम मंदिर की छत से पानी आ गया तो वहीं कई जगहों पर पानी भर गया था. राम मंदिर की ओर जाने वाले रामपथ की सड़क भी कई जगहों से घंस गई और गड्ढे हो गए. जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे और प्रदेश सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई.   

UP Politics: यूपी कांग्रेस की नई रणनीति, इन्हें दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, अहम पदों में होंगे बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget