एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी कांग्रेस की नई रणनीति, इन्हें दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता, अहम पदों में होंगे बदलाव

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत कांग्रेस अब अल्पसंख्यक, वंचित समाज के साथ अति पिछड़े वर्गों पर भी फोकस करेगी.

UP Politics: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस बेहद उत्साहित हैं और नए जोश के आगे की रणनीति बनाने में जुटी हैं. कांग्रेस की नजर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर लगी है, जिसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. कांग्रेस अपना पूरा ध्यान प्रदेश के जातीय समीकरण को साधते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर लगा रही है. ऐसे में कांग्रेस से छिटके मुस्लिम, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा तो वहीं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छंटनी की जाएगी. 

लोकसभा चुनाव में इस बार मुस्लिम, पिछड़े और वंचित समाज ने बड़ी संख्या में कांग्रेस को सपोर्ट किया है. जिससे पार्टी का जनाधार भी बढ़ा है. पार्टी इसी को आधार बनाते हुए प्रदेश में अपने संगठन के विस्तार की योजना बना रही है. इसके लिए पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को अहम पदों से हटाया जा सकता है जो निष्क्रिय हैं और काम नहीं कर रहे हैं. 

UP Politics: अखिलेश यादव के लिए नई चुनौती बन रहे चंद्रशेखर आजाद, इस बयान से मचाई हलचल

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की होगी छुट्टी
सूत्रों के मुताबिक एक तरफ निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छंटनी की जाएगी तो वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी और अनुसूचित जाति विभाग का भी विस्तार किया जाएगा. इन्हें तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जा सकता है. जिनके ऊपर पूर्वांचल, पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी की जिम्मेदारी होगी. ये तीनों विभाग इन समुदायों के बीच पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएँगे. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है. इस बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने के सुझाव मांगे गए. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुस्लिम और दलितों के समीकरण को साधने की कोशिश की थी लेकिन, अब इसमें अति पिछड़ों को भी जोड़ा जाएगा. 

कांग्रेस ने इन्हें साधने के कार्ययोजना भी तैयार की है. इसके लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता वंचित समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके लिए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा. यही नहीं पार्टी की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पार्टी के लिए जो कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम करेंगे उन्हें अहम पद दिए जाएँगे और प्रोत्साहित भी किया जाएगा. जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget