एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले की बरसी: महाराजगंज के पंकज त्रिपाठी हुये थे शहीद..परिवार को मलाल..वादे सिर्फ वादे रह गये

कश्मीर के पुलवामा में ठीक एक साल पहले आतंकवादियों के दुर्दांत हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे...उनमें से एक थे पंकज त्रिपाठी। सरकार ने शहीद के लिये बड़े बड़े एलान किये थे..लेकिन..वे वादे ही रहे

महाराजगंज, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया गांव के सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी को शहीद हुए थे। उनकी सहादत को एक वर्ष पूरे होने वाले हैं। लेकिन उनके याद में किए गए वादे अभी भी अधूरे हैं। जिसे लेकर शहीद परिवार में मलाल है। देश के लिये शहीद होनेवाले पंकज के लिये बड़े-बड़े वादे हुए कुछ तो पूरे हुये लेकिन औरों के पूरे होने में कितना समय लगेगा यह नहीं मालूम।

फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। जिसके बाद पूरा देश शहीदो के याद में रोया था। शहीद पंकज के घर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाया था। शहीद परिवार की सहायता के लिए मदद की भी घोषणा की गई थी, जो आधे अधूरे ही रहे।

शहीद पंकज की याद में प्रशासन ने उनके गांव हरपुर में खेल मैदान बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन ये अभी बदहाल हालत में है। सिर्फ मैदान का गेट बना कर काम को पूरा कर लिया गया। साथ ही शहीद के गांव जाने का संपर्क मार्ग भी खस्ताहाल है। चौराहे का नाम भी शहीद पंकज होने की घोषणा भी पूरी नहीं हो सकी। घर के बगल में बने शहीद पार्क के निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जो सहायता की घोषणा की वह सिर्फ घोषणा बन कर रह गया।

शहीद पंकज की मां सुशीला देवी ने बताया कि बेटे के खोने का गम तो पूरी ‌जिंदगी रहेगा। एक वर्ष तो बेटे के याद मे रोते हुए बीत गया। उस समय तो पूरा क्षेत्र के साथ देश खड़ा था लेकिन अब कोई हाल लेने वाला नहीं रह गया है। पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बेटे के शहीद होने के बाद पूरी जिंदगी अधूरा हो गई है। अब नाती प्रतीक के छवि में पंकज को देखकर बची जिंदगी को बितानी है। शहीद के भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया क‌ि शहीद पंकज के जाने का गम तो आजीवन रहेगा। उनकी कमी पूरे परिवार को खल रही है। उनके याद में 14 फरवरी को शहीद मेला लगेगा। जिसमें पार्क में शहीद पंकज त्रिपाठी के मूर्ति का अनावरण होगा। साथ क्षेत्र के शहीद परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

देवरिया के विजय हुये थे शहीद

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी के छपिया जयदेव के शहीद विजय कुमार मौर्य जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे। जो सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। सीआरपीएफ के काफिले की गाड़ी में विजय कुमार मौर्या भी सवार थे जिसे आतंकी हमले में निशाना बनाया गया।

शहीद विजय कुमार मौर्य की पहली पुण्यतिथि 14 फरवरी 2020 को है। एबीपी गंगा की टीम ने शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी मौर्य से बात की। उन्होंने कहा कि वे देश के लिये शहीद हो गये हैं, इसका हम सभी को गर्व है। उन्होंने बताया कि वह कहते थे कि ''हम लोग कब, कहां ड्यूटी लग जाए कोई भरोसा नहीं है, तुम अपना और बच्चियों का ख्याल रखना''। हमेशा ऐसे ही सांत्वना दिया करते थे। ''गोरखपुर में जमीन लेने के लिये वह फ़रवरी में आये थे तो लोन लेने के लिए और बोले कि 24 में लोन पूरा हो जायेगा तो घर बनवा के वहीं बेटीयों को पढ़ाया जाएगा, तबतक यह घटना हो गई''।

पत्नी ने बताया कि वह कहते थे कि हमारा ट्रांसफर लखनऊ हो जायेगा तो वहीं शिफ्ट हो जाएंगे और वहीं बच्ची को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाएंगे। पत्नी विजय लक्ष्मी कहती हैं कि बेटी को डॉक्टर बनाने का जो सपना मेरे शहीद पति छोड़ गए उसे अब हम पूरा करेंगे। आपको बता दें कि शहीद विजय कुमार मौर्या अपने पीछे बेटी आराध्या को भी छोड़ गए जो ढाई साल की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget