मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर पुलिस ने नई मंडी इलाके में छापामार कर अवैध रूप से जमा पटाखे पकड़े हैं. इनकी कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी गई है. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दीपावली से पहलेअवैध पटाखों के भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है. नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुनीम कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से पराग सिंगल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बरामद पटाखों का वजन करीब 500 किलो बताया जा रहा है, जिनकी कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये आंकी गई है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे जमा करने की बात स्वीकार की है.पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
दीपावली से पहले पुलिस ने चला रखा है अभियान
मुजफ्फरनगर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी अभियान के तहत नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुनीम कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारा. पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे जमा किए गए हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 500 किलो पटाखे बरामद हुए. इनकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद पराग सिंगल से पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पूछताछ में आरोपी ने दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे जमा करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि इस मामले में विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में लगातार अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...






















