एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों के बाहर उमड़ा हुजूम

Solar Eclipse 2022: प्रयागराज में आंशिक सूर्यग्रहण शाम 4 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा और शाम को 5 बज कर 24 मिनट पर सूर्यास्त के वक्त इसका मोक्ष यानी समापन होगा.

Surya Grahan 2022 In Uttar Pradesh: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) आज पड़ रहा है. यह खंडग्रास यानी आंशिक सूर्य ग्रहण है. प्रयागराज (Prayagraj) में इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सिर्फ 44 मिनट रहेगा. हालांकि देश के ज्यादातर हिस्सों में सूर्य ग्रहण खत्म होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा. ग्रहण का सूतक काल (Surya Grahan Sutak time) आज भोर में ब्रह्म मुहूर्त में तकरीबन 4:30 बजे ही शुरू हो चुका है. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी सभी मंदिरों के कपाट सुबह 4:30 बजे ही बंद कर दिए गए थे. 

आज आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु
इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. प्रयागराज में गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम (Sangam) पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. गंगा और यमुना नदियों में पूजा अर्चना कर रहे हैं. नदियों के जल में खड़े होकर मंत्रों का जाप कर रहे हैं. गंगा मैया और भगवान विष्णु की आराधना कर रहे हैं. सूर्य देवता को जल अर्पण कर रहे हैं. 

हनुमान मंदिर के बाहर कर रहे साधना
प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर के कपाट भी आज बंद हैं. हालांकि आज मंगलवार का दिन है. मंगलवार के दिन को बजरंगबली का दिन कहा जाता है, लेकिन ग्रहण का सूतक लगने की वजह से श्रद्धालुओं को आज बजरंगबली का दर्शन करने का मौका नहीं मिल पा रहा है. आज अमावस्या है. अमावस्या का दिन सिद्धियां हासिल करने के लिए साधकों के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस वजह से बड़ी संख्या में साधक और दूसरे श्रद्धालु हनुमान मंदिर के बाहर ही साधना कर रहे हैं. पूजा अर्चना कर रहे हैं. 

ग्रहण के सूतक काल के दौरान संगम पर साधना व डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव खुद उन पर उनके परिवार पर और साथ ही देश व समाज पर ना पड़े, वह इसकी कामना कर रहे हैं. इसके साथ ही देश व समाज की उन्नति व तरक्की के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं. 

प्रयागराज में आंशिक सूर्यग्रहण शाम 4  बजकर 40 मिनट से शुरू होगा और शाम को 5 बज कर 24 मिनट पर सूर्यास्त के वक्त इसका मोक्ष यानी समापन होगा. ग्रहण काल के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम के जल में खड़े होकर मंत्रों का जाप करेंगे और साधना करेंगे. 

Surya Grahan 2022: लखनऊ में 53 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, कपाट बंद होने के कारण हनुमान मंदिरों के बाहर भी पसरा सन्नाटा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget