एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: लखनऊ में 53 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, कपाट बंद होने के कारण हनुमान मंदिरों के बाहर भी पसरा सन्नाटा

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) की वजह से राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सभी मंदिरों के कपाट बंद रखे गए हैं. राजधानी में करीब 53 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा.

Surya Grahan 2022: यूपी समेत देशभर में मंगलवार को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है. यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. इस दौरान राजधानी लखनऊ में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण करीब 53 मिनट तक रहेगा. वहीं सूर्य ग्रहण से पहले सूतक के चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद रखे गए हैं. जिसकी वजह से भक्त मंदिर के बाहर से ही माथा टेक कर वापस लौट रहे हैं.

लखनऊ में सूर्य ग्रहण मंगलवार को शाम 4:29 से लेकर 5:22 तक रहेगा. सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक लग जाता है. ऐसे में सुबह 4:29 पर सूतक शुरू हो चुका है. इसके चलते मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. मंगलवार का दिन होने के बाद भी हनुमान मंदिरों के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है. वहीं राजधानी के के हनुमान सेतु मंदिर की बात करें तो शाम 6:30 पर मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे.

Surya Grahan 2022: अगले 15 घंटों तक बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, बुधवार को मंगला आरती के बाद खुलेंगे कपाट

प्रयागराज में 44 मिनट तक रहेगा प्रभाव
हालांकि जिन जगहों पर सूर्यास्त पहले होगा वहां मोक्ष काल पहले ही खत्म हो जाएगा.  प्रयागराज के ग्रह नक्षत्रम ज्योतिष शोध संस्थान की अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित गुंजन वार्ष्णेय के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. उनके मुताबिक ग्रहण और सूतक काल के दौरान गंगा और दूसरी पवित्र नदियों में खड़े होकर मंत्रों का जाप और स्नान करने से ग्रहण के प्रभाव से बचा जा सकता है. प्रयागराज में ग्रहण का प्रभाव 44 मिनट तक रहेगा.

जबकि राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे. दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम के कपाट भी सूर्य ग्रहण के कारण बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा केदारनाथ धाम में मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं. वहीं मथुरा में भी बांके बिहारी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget