एक्सप्लोरर

बाहुबली अतीक अहमद पर और कसा शिकंजा, कोल्ड स्टोरेज भी होगा जब्त, कार्रवाई के आदेश जारी

झूंसी में कोल्ड स्टोरेज बनाकर कब्ज़ा की गई ज़मीनों को जब्त किये जाने की कार्रवाई 27 सितम्बर तक पूरी की जानी है.

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद को लेकर सरकारी अमला अब लगातार सख्त होता जा रहा है. बाहुबली अतीक की सात सम्पत्तियों को जब्त करने, चार पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज़ किये जाने और छह सम्पत्तियों को जब्तीकरण के लिए चिन्हित किये जाने के बाद अब तीन नई सम्पत्तियों को कुर्क करने के आदेश जारी किये गए हैं. ये तीनों सम्पत्तियां जिले के झूंसी इलाके की हैं. तीन अलग-अलग प्लाट एक दूसरे से सटे हुए हैं. ये बाहुबली अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति है. यह तीनों प्लाट चार बीघे से ज़्यादा एरिया में हैं और इनकी कीमत करोड़ों में है.

अतीक के करीबियों ने इस पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर कोल्ड स्टोरेज बना रखा था. ये कोल्ड स्टोरेज अब भी संचालित हो रहा था. आज डीएम का आदेश जारी होने के बाद सरकारी अमला इस कोल्ड स्टोरेज को खाली करा रहा है. कोल्ड स्टोरेज खाली कराए जाने से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है. वह अपने लिए अलग से इंसाफ की मांग कर रहे हैं. प्रशासन इससे पहले तीन दिनों में अतीक की चार सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर चुका है. झूंसी में कोल्ड स्टोरेज बनाकर कब्ज़ा की गई ज़मीनों को जब्त किये जाने की कार्रवाई 27 सितम्बर तक पूरी की जानी है.

अतीक पर अब हकीकत में शिकंजा कसने लगा है

कहा जा सकता है कि सरकारी अमला अतीक पर मेहरबानी दिखाने के बजाय उसके खिलाफ अब हकीकत में शिकंजा कसने लगा है. सरकारी अमले की यह तेजी इसलिए भी मायने रखने लगी है कि एक दिन पहले ही प्रयागराज के एसएसपी रहते हुए सस्पेंड किये गए आईपीएस अभिषेक दीक्षित पर जो गंभीर आरोप लगे थे, उनमे बाहुबली अतीक पर नरम रुख अपनाया जाना भी एक था.

यह भी पढ़ें-

कोरोना काल में बेरोजगारी का रोना रोने वालों को सबक दे रहा है मेरठ का ये गांव, जानें- क्या है खास

आजमगढ़: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में भारी फोर्स तैनात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मऊ विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, इस केस में आया अपडेट
यूपी: मऊ विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, इस केस में आया अपडेट
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
लखनऊ: डॉन बबलू श्रीवास्तव 20 साल पुराने किडनैपिंग केस में बरी, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला
लखनऊ: डॉन बबलू श्रीवास्तव 20 साल पुराने किडनैपिंग केस में बरी, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला
UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'
UP में 4543 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget