एक्सप्लोरर

Prayagraj: माफियाओं के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर 76 फ्लैट बनकर तैयार, जानें- आपको कैसे मिलेगा आशियाना?

UP News: यूपी सरकार ने 13 महीने पहले प्रयागराज (Prayagraj) में शुरू किए गए इस अनूठे प्रोजेक्ट को लेकर विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था और इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिनाया था.

Prayagraj News: यूपी में माफियाओं के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए सस्ते दाम पर आशियाना बनाए जाने का सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का ड्रीम प्रोजेक्ट अब ज़मीनी हक़ीक़त पर साकार होने जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सीएम योगी ने तेरह महीने पहले संगम नगरी प्रयागराज में माफ़िया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जिस जमीन पर गरीबों के आशियाने के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया था, वह अब बनकर तैयार हो गया है.

यहां गरीबों को सिर्फ साढ़े तीन लाख रुपए में दिए जाने वाले 76 फ्लैट बन कर तैयार हो गए हैं. जल्द ही इन्हें लाभार्थियों को आवंटित कर दिया जाएगा. तैयारी यह की जा रही है कि यूपी के इस पहले प्रोजेक्ट के लाभार्थियों को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों ही चाभी दिलाई जाए. प्रयागराज विकास प्राधिकरण इसके लिए अगले महीने एक समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहा है.सीएम योगी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का पहला चरण सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के देखरेख में पूरा हुआ है.

13 महीने पहले शुरू हुआ था प्रोजेक्ट 
दरअसल, योगी सरकार ने 13 महीने पहले प्रयागराज में शुरू किए गए इस अनूठे प्रोजेक्ट को लेकर विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था और इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिनाया था. सरकार अब इस प्रोजेक्ट का जल्द से जल्द उद्घाटन कराकर निकाय चुनाव में भी इसे मुद्दा बनाने की कवायद में जुट गई है. इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश है कि यूपी में माफिया राज का खात्मा हो चुका है और रामराज्य की दस्तक शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2020 में प्रयागराज में वकीलों के एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया था कि माफियाओं के कब्जे से खाली कराई जा रही जमीनों पर सरकार की तरफ से गरीबों के लिए बेहद सस्ते दाम पर आशियाने बनाए जाएंगे और इसकी शुरुआत प्रयागराज से ही होगी. 

साढ़े तीन लाख रुपए में दिए जाएंगे फ्लैट
प्रयागराज की पश्चिमी सीट के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज इलाके में खाली कराई गई जमीन से कराया था.अतीक के कब्जे से खाली कराई गई 1731 वर्ग मीटर ज़मीन पर गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए जाने के पायलट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर 2021 को किया था. चार ब्लाक में बन रही तीन मंजिला मल्टी स्टोरी बिल्डिंग अब लगभग बनकर तैयार हो चुकी है. इन दिनों यहां फिनिशिंग का काम चल रहा है, जो तीन से चार हफ्तों में पूरा हो जाएगा.

यहां लाभार्थियों को सिर्फ़ साढ़े तीन लाख रुपये में ही वन बीएचके के फ्लैट दिए जाएंगे. हालांकि सरकार के कब्जे में आ चुकी ज़मीन पर फ्लैट की लागत तकरीबन सात लाख रुपये आ रही है. साढ़े तीन लाख रुपये लाभार्थियों से लेकर उन्हें कब्ज़ा दिया जाएगा. तकरीबन ढाई लाख रुपए प्रधानमंत्री आवास योजना के फंड से दिए जाएंगे, जबकि बचे हुए एक लाख रुपये प्रयागराज विकास प्राधिकरण देगा. 

विकास प्राधिकरण ही यहां फ्लैट्स का निर्माण करा रहा है. हर फ्लैट में एक बेडरूम- एक ड्राइंग रूम - एक किचन और लैट्रिन -बाथरूम के साथ ही थोड़ा कारपेट एरिया भी है. हालांकि 76 फ्लैट के लिए 6030 लोगों ने आवेदन किया है. यानी हर एक फ्लैट के लिए तकरीबन अस्सी दावेदार हैं. प्राधिकरण अब इन फ्लैट्स को लॉटरी के जरिए आवंटित करेगा. कहा जा सकता है कि माफियाओं के कब्जे से खाली जमीन पर जरूरतमंद गरीबों के मुस्कान की नींव पर तैयार सियासी संदेश योगी सरकार को और मजबूती प्रदान करेंगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी में तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास, इन नेताओं से हुई थी बात, ओम प्रकाश राजभर का चौंकाने वाला खुलासा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget