एक्सप्लोरर

एक ही परिवार के पांच लोगों के क़त्ल के मामले में तीसरे दिन भी खाली हैं पुलिस के हाथ, कानून मंत्री के दावे साबित हुए हवा-हवाई

प्रयागराज में हुये सामूहिक हत्याकांड में अबतक पुलिस खाली हाथ हैं। हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ में कुछ ठोस निकलकर नहीं आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं, जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों को उनके ही घर में बेरहमी से कत्ल किये जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली हैं। पुलिस इस मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जबकि यूपी के क़ानून मंत्री बृजेश पाठक ने कल चौबीस घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने का दावा किया था। इतना ही नहीं पुलिस अभी इस नतीजे पर भी नहीं पहुंच सकी है कि एक ही परिवार के पांच लोगों को बेरहमी से क़त्ल किये जाने की वजह आखिरकार क्या थी। पुलिस अफसरों ने इस मामले में अब यूपी एसटीएफ की भी मदद लेने का फैसला किया है।

अफसरों ने यह दावा ज़रूर किया है कि उसकी कई टीमें इस मामले के वर्कआउट में काम कर रही हैं। कई दूसरे शहरों में भी घटना से जुड़े सबूत तलाशे जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अफसरों ने फिर दोहराया है कि इस मामले में जिन सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उनमे से हिरासत में लिए गए छह लोगों के वारदात में शामिल होने की अभी तक कोई बात सामने नहीं आ सकी है, इसी वजह से लगातार पूछताछ किये जाने और हिरासत में होने के बावजूद अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में कई एंगल पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही कोई नतीजा सामने आ सकता है। उनका यह भी दावा है कि इस मामले में सही अपराधियों को ही जेल भेजा जाएगा, इसीलिये थोड़ी देर हो रही है।

गौरतलब है कि प्रयागराज के सोरांव इलाके के युसुफपुर गांव में रविवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में पाए गए थे। टेम्पो चलाने वाले सोमदत्त तिवारी, उनके बुजुर्ग पिता विजय शंकर, पत्नी सीमा, छह साल के बेटे कान्हा और ढाई साल के कुंज को किसी ने घर में ही बेरहमी से क़त्ल किया गया था। गांव वालों ने कई घंटे तक शवों को उठने नहीं दिया था। रिश्तेदारों ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इनमे से छह लोगों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कल अंतिम संस्कार के वक्त सभी हमलावरों को चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया था, लेकिन वह समय सीमा ख़त्म होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनोत्री में हर बार बदला विधायक, 2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
यमुनोत्री में हर बार बदला विधायक, 2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget