एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे और साले के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट

Mukhtar Ansari News: ईडी ने मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ अभी आरोप पत्र दाखिल नहीं किए हैं. पहली चार्जशीट में उनके बेटे अब्बास अंसारी और साले के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं.

Mukhtar Ansari Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जांच एजेंसी ईडी (ED) यानी प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल प्रयागराज (Prayagraj) की स्पेशल कोर्ट (Special Court) में दाखिल कर दी. इस चार्जशीट (Charge Sheet) में ईडी ने मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ अभी आरोप पत्र दाखिल नहीं किए हैं.

ईडी ने पहली चार्जशीट में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. इसके साथ ही मुख्तार के परिवार की कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है. ईडी ने पहली चार्जशीट में मुख्तार के परिवार के दो सदस्यों के साथ ही परिवार की कंपनी के खिलाफ भी तकरीबन 2200 सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है.

मुख्तार के खिलाफ अब भी जांच जारी

ईडी की तरफ से कहा गया है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ जांच अभी जारी है. अभी मुख्तार का वॉयस सैंपल लिया जाना बाकी है. इसके साथ ही कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी अभी तक अपना बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आई है. उनके खिलाफ लुकआउट का नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन वह लगातार फरार चल रही हैं. मुख्तार और अफशां अंसारी के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद ईडी कोर्ट में सप्लीमेंट्री यानी दूसरी चार्जशीट दाखिल करेंगी. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी चार्जशीट दाखिल करने में एक से दो महीनों का वक्त लग सकता है. 

जानें क्या है ये मामला?
गौरतलब है कि ईडी ने मार्च 2020 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. नवंबर 2020 में ईडी की टीम ने बांदा जेल जाकर मुख्तार का बयान लिया था. साल 2022 में ईडी ने मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी और परिवार के कई दूसरे सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किया था. मुख्तार के परिवार की कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन और ससुराल की कंपनी आगाज कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को भी बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के प्रयागराज दफ्तर में बुलाया गया था. ईडी ने पिछले साल नवंबर महीने में मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले आतिफ रज़ा उर्फ सरजील को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से उन्हें दो हफ्ते अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ की थी. 

मनी लांड्रिंग केस में बढ़ी मुश्किलें
दिसंबर महीने में ईडी ने मुख्तार अंसारी से 15 दिनों तक अपने प्रयागराज स्थित दफ्तर में पूछताछ की थी, हालांकि मुख्तार द्वारा दिए गए जवाबों से ईडी संतुष्ट नहीं थी और इसी वजह से उसने फिलहाल मुख्तार अंसारी के खिलाफ अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की है. ईडी का कहना है कि मुख्तार के खिलाफ जांच जारी रहेगी और जांच पूरी होने के बाद ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी. कहा जा सकता है कि मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: आचार्य सतेंद्र दास के बाद अब राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चंपत राय ने भी की राहुल गांधी की तारीफ, जानें- क्या कहा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget