एक्सप्लोरर

Prayagraj: दलित परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया

Crime News: आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को जानकारी मिली कि फूलचंद और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है और चारों के शव घर में ही पड़े हुए हैं.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आज हुई सनसनीखेज वारदात में एक दलित परिवार के चार लोगों को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया. यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज गांव में हुई.आशंका जताई जा रही है कि गांव के ही दबंगों ने पुराने विवाद में पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा है.

दलित परिवार की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. करीबी रिश्तेदारों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग इस परिवार को पिछले लंबे अरसे से परेशान कर रहे थे. पीड़ित परिवार ने इस बारे में दो बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय आरोपियों का ही बचाव किया. पीड़ित परिवार के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की और उस पर लगातार समझौते का दबाव बनाते रहे. पुलिस के रवैये को लेकर रिश्तेदारों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया. सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया.

विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश

करीबी रिश्तेदारों का साफ आरोप था कि अगर पुलिस ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई की होती तो शायद आज परिवार के सभी चारों लोगों को अपनी जान न गंवानी पड़ती. नाराज ग्रामीणों ने काफी देर तक शवों को उठने भी नहीं दिया. इस घटना के बहाने मौके पर पहुंचे विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की.

शहर से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर गोहरी मोहनलालगंज गांव में दलित समुदाय के फूलचंद भारती अपनी पत्नी और 18 साल की बेटी व 13 साल के बेटे के साथ रहते थे. गांव के ही दबंग किस्म के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था. आरोप है कि दबंगों ने कई बार उनके घर पर हमला बोलकर परिवार के साथ मारपीट की थी और महिलाओं से बदसलूकी भी की थी. फूलचंद ने इस बारे में पहली एफ आई आर सितंबर 2019 में दर्ज कराई थी, जबकि 2 महीने पहले भी पुलिस में केस दर्ज कराया था. आरोप है कि पुलिस ने दोनों बार कोई कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही डरा धमका कर उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया था.

फूलचंद की पत्नी व बेटी के शरीर के कपड़े अस्त व्यस्त थे

आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को जानकारी मिली कि फूलचंद और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई है और चारों के शव घर में ही पड़े हुए हैं. जानकारी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट से छानबीन कराई गई लेकिन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में कोई क्ल्यू नहीं मिला.

फूलचंद की पत्नी व बेटी के शरीर के कपड़े अस्त व्यस्त थे. आशंका यह भी जताई जा रही है कि दोनों महिलाओं को मौत के घाट उतारने से पहले उनके साथ दरिंदगी भी की गई है. परिवार वाले उन्हीं दबंगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं जिनसे पुराना विवाद चल रहा था और जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. प्रयागराज के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है की हत्या किसने और क्यों की है इस मामले में जांच की जा रही है. जिन लोगों पर शक जताया जा रहा है उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिवार वाले जिसके खिलाफ शिकायत करेंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर उचित कार्रवाई की जाएगी. अफसरों का दावा है के सनसनीखेज वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और दोषी सलाखों के पीछे होंगे.

यह भी पढ़ें-

Jewar Airport: पीएम मोदी बोले- उत्तरी भारत का Logistic गेटवे बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget