एक्सप्लोरर

Prayagraj News: एडेड स्कूलों के शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, CM योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

UP News: परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साल 2021 में 16 अक्टूबर को लिखित परीक्षा ली. क्वालीफाइंग परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर 2021 को जारी किया गया. करीब पैंतालीस हजार अभ्यर्थी पास हुए.

UP News: बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर एडेड स्कूलों में तीन साल बाद भी शिक्षकों की भर्ती पूरी नहीं हो सकी है. लिखित परीक्षा में पास होने के बावजूद बयालीस हज़ार से ज्यादा अभ्यर्थी शिक्षक बनने से दूर हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है. प्रयागराज में सोमवार को नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय के दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की. उन्होंने जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती परीक्षा का कट ऑफ जारी कर नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की. धरना प्रदर्शन में शामिल महिला अभ्यर्थियों ने भी नारेबाजी की.

तीन साल बाद भी शिक्षक बनने का सपना नहीं हुआ पूरा

प्रदर्शनकारियों ने खाली हुए पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में जोड़ने की मांग की. उन्होंने दलील दी कि तीन साल पहले शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है. तीन साल में और भी शिक्षकों के पद खाली हुए हैं. इसलिए नए पदों को मेरिट में जोड़कर नियुक्ति पत्र दिया जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का पद भरने से बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर एडेड स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा. गौरतलब है कि जूनियर एडेड स्कूलों में साल 2021 से पहले मैनेजमेंट ही शिक्षकों की नियुक्ति करता था.

अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पर किया प्रदर्शन

भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगते थे. योगी सरकार ने साल 2021 में पहली बार लगभग दो हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया. सरकार की कवायद का मकसद योग्य अभ्यर्थियों को बिना पैसे के नियुक्ति देने की थी. परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साल 2021 में 16 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित कराई. परीक्षा के लिए तकरीबन साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

करीब 270000 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए. क्वालीफाइंग परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर 2021 को जारी किया गया. करीब पैंतालीस हजार अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती की परीक्षा पास हुए. बाद में मामला अदालत की दहलीज पर पहुंच गया. लंबी चली सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिजल्ट को संशोधित कर नए सिरे से जारी किए जाने का आदेश दिया. संशोधित रिजल्ट में करीब तीन हजार अभ्यर्थी बाहर हो गए. कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 42006 हो गई.

दोबारा रिजल्ट घोषित होने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने कट ऑफ और नियुक्ति पत्र नहीं जारी किया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसी साल 15 फरवरी को दोबारा आदेश जारी कर भर्ती जल्द से जल्द पूरी करने का फैसला सुनाया. अभ्यर्थी चाहते हैं कि नोटिफिकेशन जारी कर तीन साल से इंतजार कर रहे योग्य लोगों को नौकरी दी जाए. साथ ही नए पदों को भी पुरानी भर्ती में शामिल कर लिया जाए. अभ्यर्थियों के मुताबिक नए पदों को शामिल करने से अब छह हजार पदों पर भर्ती हो सकती है. 

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में एक्शन में योगी सरकार, अब लिया ये बड़ा फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget