एक्सप्लोरर

PCS Jyoti Maurya: ज्योति मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, पति आलोक मौर्य द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की आज से शुरू होगी जांच

PCS Jyoti Maurya: ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यूपी सरकार ने प्रयागराज मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत से मामले की जांच करने को कहा था.

PCS Jyoti Maurya Case: बरेली की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले दिनों पति आलोक मौर्य से विवाद के बाद सुर्खियों में आई ज्योति मौर्य पर लगे भ्रष्टाचार के कथित आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी आज से अपना काम शुरू करेगी. ये कमेटी ज्योति मौर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी. इस कमेटी की आज पहली बैठक होगी. 

ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यूपी सरकार ने प्रयागराज मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत से मामले की जांच करने को कहा था. कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में प्रयागराज मंडल के एडिशनल कमिश्नर प्रशासन अमृतलाल बिंद को अध्यक्ष बनाया गया है. प्रयागराज के एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट जयदीप कौर इस कमेटी की सदस्य होंगी. 

पति आलोक मौर्य का बयान होगा दर्ज

कमेटी सबसे पहले आरोप लगाने वाले ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को तलब करेगी. जिसके बाद आलोक मौर्य के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनसे आरोपों के सबूत मांगे जाएंगे. इसके बाद सवालों की लिस्ट तैयार कर ज्योति मौर्य को तलब किया जाएगा और उनसे हर एक बिंदु पर जवाब मांगा जाएगा. जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रयागराज मंडल के कमिश्नर को सौंपेगी. इस मामले की जांच पूरी होने में तकरीबन एक महीने का वक्त लग सकता है. 

पति ने ज्योति मौर्य पर लगाए गंभीर आरोप

आपको लगा दें कि पिछले दिनों पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब उनके पति आलोक मौर्य ने उन पर धोखा देने और एक और अधिकारी मनीष दुबे से अफेयर होने और दोनों पर उसे जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. आलोक मौर्य ने कहा कि उसने मेहनत कर अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाई और जब वो अफसर बन गई तो उसने धोखा दे दिया. आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे. मनीष दुबे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों के कितने पद खाली? शिक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget