एक्सप्लोरर

Poor Roads in Ghaziabad: सड़कों के गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, गाजियाबाद में जानलेवा होते जा रहे हैं खस्ताहाल रास्ते

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सड़कों की जर्जर स्थिति विकास कार्यों को मुंह चिढ़ा रही हैं. वहीं, इन सड़कों पर गिरकर आए दिन राहगीर चुटहिल हो रहे हैं.

Poor Roads in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) जीतने के बाद बीजेपी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने घोषणा की थी, कि सबसे पहले हमारा लक्ष्य सड़क के गड्ढे (Potholes) भरना होगा. जिसको लेकर ना जाने कितनी मुहिम और योजनाएं बनाई गई. आज उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar pradesh Government) को साढ़े 4 साल हो चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद आज भी सड़कों पर गड्ढे मौजूद हैं. जिसके चलते सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अब जो हम आपको तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, यह गाजियाबाद के मेरठ मोड़ (Meerut Turn) की तस्वीरें हैं. इसमें एक तरफ बस है और दूसरी तरफ एक स्कूटी बस से चंद इंच की दूरी पर गिरी हुई है, और एक युवक उस स्कूटी को उठा रहा है.

मेरठ मोड़ से लगी सड़क हुई जानलेवा 

दरअसल, यह पूरा वाकया कुछ इस तरह से है. जब एक स्कूटी सवार युवक मेरठ मोड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था, तो सड़कों पर पानी भरा था, और वह सड़क पर गड्ढों से अनजान होकर स्कूटी चला रहा था. तभी अचानक पानी के अंदर जो गड्ढा था, उसमें युवक की स्कूटी का आगे अगला पहिया चला गया,  युवक वहीं सड़क पर गिर गया. लेकिन युवक की किस्मत इतनी भी खराब नहीं थी. पीछे से आ रही बस ने तुरंत मौके पर ब्रेक लगा लिए, वरना यूपी सरकार की सड़क के गड्ढों का खामियाजा इस युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ सकता था.

कुछ ही महीनों पहले बनी थे ये सड़क 

यह तो आपको हमने मेरठ मोड़ के सड़क एक गड्ढे के बारे में बताया. मेरठ मोड़ सड़क पर ऐसे ही ना जाने कितने गड्ढे हैं जो अभी तक भरे नहीं गए हैं. सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन गड्ढों की भरपाई अभी नहीं हो पाई है. इसके अलावा मेरठ मोड़ पर जो सड़क कुछ महीनों पहले बनाई गई थी, वह सड़क इस बारिश में ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई.

यह पानी उसी सड़क पर भरा है, जिसको लगभग 2 से 3 महीने पहले बनाया गया था, लेकिन बरसात के आगे भला इंजीनियरों की बनाई गई यह सड़क कहां तक टिक पाती. लगातार बारिश होती चली गई और यह नई सड़क कुछ इस तरह से खस्ताहाल हुई कि मानो इस सड़क को बने हुए अरसा हो चुका हो.

भ्रष्टाचार की बू आ रही है..सड़कों की हालत से

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऐसी भी सड़कें हैं जो 2020 में लॉक डाउन के दौरान बनाई गई थी, लेकिन वह भी मात्र एक साल के बाद से ही टूटना शुरू हो चुकी हैं. सड़क को इतनी जल्दी खस्ताहाल होता देख सड़क की सामग्री में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में विकास की गंगा बहाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, तो ऐसे में इस गंगा में ठेकेदार इंजीनियर और कंपनियां गंगा के अंदर मगरमच्छ के रूप धारण करने पर क्या कोई बड़ी कार्रवाई हो सकेगी.

ये भी पढ़ें.

UP Crime News: कौशांबी में पांच साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त मासूम के साथ रेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget