एक्सप्लोरर

नाबालिग किशोरी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अश्लील फिल्म वाला कनेक्शन जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के गांव किवलास में रविवार शाम एक नाबालिग किशोरी का शव खेत में मिला था. मामले में जब एक नाबालिग किशोर पर शक गया तो उसको गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में किशोर हैरान करने वाले खुलासे किए.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में पड़ोस के गांव धौराइ के एक नाबालिक किशोर को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया.

गांववालों ने किया पथराव दरअसल, अकराबाद क्षेत्र के गांव किवलास में रविवार शाम अपनी नानी के साथ रह रही एक नाबालिग किशोरी का शव खेत में मिला था. किशोरी अपने घर से चरी लेने के लिए खेत पर गई थी लेकिन जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों और गांववालों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश करते वक्त किशोरी का शव के खेत में मिला था. पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमारर्टम के लिए भिजवाने की कोशिश की तो गांववालों ने पथराव भी किया था. पथराव में एक इंस्पेक्टर को चोट भी आई थी.

पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. मामले ने धीरे-धीरे राजनीतिक रूप भी लेना शुरू कर दिया था. अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने महेंद्र नगर स्थित श्मशान गृह में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. रविवार को हुए इस हत्याकांड के बाद अलीगढ़ पुलिस की कई टीमें इस मामले के खुलासे में लग गईं थी और आखिरकार बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

मोबाइल पर देखी अश्लील फिल्म एसएसपी ने बताया कि किशोरी के जाने के रास्ते में वहां खेतों पर काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की गई. उनमें से जब एक नाबालिग किशोर पर शक गया तो उसको गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ में किशोर ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि 28 फरवरी को सुबह लगभग 7:00 बजे वो अपने घर से खेत पर पानी लगाने के लिए गया था. उसके बाद अपने घर आया और दोपहर में दोबारा अपने चाचा की बाइक से अपने तहेरे भाई के साथ खेत पर गया था. वहीं बैठकर मोबाइल अश्लील फिल्म देखने लगा.

अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया लगभग 12:00 किवलास गांव की किशोरी जो अपने नानी के पास रहती थी और मानसिक रूप से कमजोर व बोल नहीं पाती थी, वो खेत पर पानी पीने के लिए आई. इसको देखकर नाबालिग किशोर की नीयत खराब हो गई. वो घास के बहाने उसको जय सिंह के खेत पर ले गया. नाबालिक किशोर ने किशोरी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया.

दबा दिया गला किशोर ने उसका मुंह खोलने का बहुत प्रयास किया. जब उसने मुंह नहीं खोला तो उसने गुस्से में आकर उसका मुंह दबा दिया और वो तड़पने लगी. बाद में दुपट्टे से उसका गला दबा दिया. जब देखा कि वो मर गई है और कोई शक ना करें तो उसने जय सिंह के खेत से राजवीर के खेत में उसके शव को खींचकर डाल दिया. आरोपी ने दुपट्टा बम्बे में फेंक दिया और उसकी चप्पल पास ही प्रेमपाल के गेहूं के खेत में फेंक दी थी. पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर कुछ सामान बरामद कर लिया है. घटना का खुलासा करने वाली टीम को इनाम की घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें:

हाथरस: अमरीश शर्मा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

UP: कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा पर हमला, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़ा मंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget