एक्सप्लोरर

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं लड़तीं, पूरा देश लड़ता है

करगिल विजय दिवस समारोह के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, भारत का इतिहास गवाह है कि भारत कभी आंक्राता नहीं रहा है। मानवता के हित में शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्कारों में है। हमारा देश इसी नीति पर चला है।

नई दिल्‍ली, एबीपी गंगा। राजधानी दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में हुए कारगिल विजय दिवस समारोह में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कारगि‍ल के शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि 20 साल पहले जो वीरगाथा लिखी गई, वह पीढ़‍ियों को प्रेरणा देती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा, ये शाम उत्‍साह भी भरती है, विजय का स्‍वाद भी भरती है और त्‍याग समर्पण के प्रति स‍िर झुकाने के लिए प्रेर‍ित भी करती है। उन्‍होंने कहा, कारगि‍ल की जीत देश के संकल्‍प और सामर्थ्‍य की जीत है, ये देश के अनुशासन की जीत है। पीएम मोदी ने कहा, जब युद्ध होता है तो इसे सरकारें  नहीं लड़तीं, इसे पूरा देश लड़ता है।

पूरा देश सैनिकों के लिए खड़ा था

पीएम मोदी ने कहा, मैं तब कारगिल गया था, जब युद्ध चरम पर था। तब मैंने अपने सैनिकों को उस मोर्चे पर जुटे हुए देखा था। कारगिल विजय का स्‍थल मेरे लिए तीर्थस्‍थल की अनुभूति कराता है। पूरा देश सैनिकों के लिए तैयार खड़ा था। नौजवन रक्‍तदान के लिए खड़े हो गए थे। बच्‍चों ने अपनी गुल्‍लक तोड़ दी थी।

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं लड़तीं, पूरा देश लड़ता है

1999 में हमने पाकिस्‍तान का सीना छलनी किया

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू किया। इस बार भी हमने सरकार के बनते ही सबसे पहले सैनिकों के बच्‍चों की स्‍कॉलरशि‍प बढ़ाने का काम किया। हमने देश को वॉर मेमोरियल समर्प‍ित किया। पाकिस्‍तान हमेशा से हमारे साथ हमेशा ही छल करता रहा है, लेकिन 1999 में हमने पाक के छल को छलनी कर दिया।

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं लड़तीं, पूरा देश लड़ता है

सुरक्षा के लिए हमने कदम उठाए हैं

पीएम मोदी ने कहा, जब मैं इजरायल जाता हूं तो वहां की सरकार हमें हमारी सैनिकों की फोटो दिखाती है। फ्रांस की सरकार दूसरे विश्‍वयुद्ध में भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करती है। राष्‍ट्रहित में न काम किसी के प्रभाव में होगा, न दबाव में होगा और न ही किसी अभाव में होगा। सुरक्षा के लिए हमने कदम उठाए हैं और उठाते रहेंगे। समुद्री सीमा में जहां भी जरूरत होगा, भारत अपने अधिकारों का इस्‍तेमाल करेगा। सेना को हम आधुनिक बनाने जा रहे हैं।

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं लड़तीं, पूरा देश लड़ता है

शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्कारों में है

पीएम मोदी ने कहा, भारत का इतिहास गवाह है कि भारत कभी आंक्राता नहीं रहा है। मानवता के हित में शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्कारों में है। हमारा देश इसी नीति पर चला है। भारत में हमारी सेना की छवि देश की रक्षा की है तो विश्व में हम मानवता और शांति के रक्षक भी हैं। पीएम ने कहा कि आज लड़ाइयां अंतरिक्ष तक पहुंच गई हैं और साइबर स्तर पर भी लड़ी जाती है। इसलिए सेना को आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता है। जल, थल, नभ सभी जगह हमारी सेना अपने उच्चतम शिखर को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखे और आधुनिक बने, ये हमारा प्रयास है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget