एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर साक्षी महाराज ने दे दिया ये बड़ा बयान

UP Elections: हरिद्वार पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या भी एक षड्यंत्र के तहत हुई थी. इस घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए.

UP Assembly Election 2022: श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में गुरु गोविंद सिंह साहब का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर कई संत शामिल हुए, जिनमें उन्नाव सांसद साक्षी महाराज भी शामिल रहे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को कांग्रेस का एक षड्यंत्र बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हत्याओं पर आधारित राजनीति करती आई है. उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में बाजेपी की जीत का दावा किया है. धर्म संसद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब एक शांत कुछ बोलता है तो सभी लोग उसके पीछे पड़ जाते हैं जबकि कुछ नेता ऐसे हैं जो सनातन धर्म के मानने वालों के लगातार खिलाफ बोलते रहते हैं. लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.

हरिद्वार पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या भी एक षड्यंत्र के तहत हुई थी. इस पूरी घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ऊंची मानसिकता का परिचय देते हुए यह कुकृत्य किया है, जोकि लोकतंत्र के विरुद्ध है. आगामी विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ 2022 में 2017 से ज्यादा विधानसभा सीट जीतते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है जिसे कोई नकार नहीं सकता.

पीएम और सीएम की जमकर की तारीफ

साक्षी महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता संपूर्ण भारत में नहीं पूरे विश्व में है और वह विश्व के नेता हैं. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बेहतर कार्य कर रहे हैं और संत के रूप में यूपी को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों के भी चहेते हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड में भी बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत का परचम लहराएगी.

असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने धर्म सरस्वती पूजा के सवाल पर कहा कि वे भी संघ द्वारा संचालित धर्म संसद का हिस्सा रहे हैं. लेकिन एक संत को अपनी मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संतों से ज्यादा कुछ नेता ऐसे भी हैं जो सनातन धर्म के मानने वालों के खिलाफ लगातार भड़काऊ भाषण देते रहते हैं और उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होती है. उन्होंने ओवेसी पर प्रहार करते हुए कहा कि जो अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है.

ये भी पढ़ें :-

Assembly Election 2022: 24 से 48 घंटों में हो सकता है यूपी, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों के विधानसभा का चुनाव का ऐलान

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश के 70 जिलों में फैला कोरोना, इन जिलों में तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- अपने शहर का हाल

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget