एक्सप्लोरर

PM Modi In Varanasi: वाराणसी को आज पीएम मोदी देंगे 19,150 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, वंदेभारत, मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Varanasi के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे. वह काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछखेल कार्यक्रमों को देखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रविवार यानी 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. वह रविवार को 3.30 बजे वाराणसी पहुंचे और 18 दिसंबर तक रुकेंगे. इसके दौरान वह वाराणसी स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे. वहां प्रधानमंत्री पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं18 दिसंबर को प्रधानमंत्री वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर वह महामंदिर के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे.

इसके पश्चात, प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे. वह काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछखेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे.

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी बोले- कई परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

19,150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री लगभग 10,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-न्यू भाऊपुर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे. जिन अन्य रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें बलिया-गाजीपुर सिटी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना, इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन आमान परिवर्तन परियोजना सहित अन्य परियोजनाऐं  शामिल है.

प्रधानमंत्री नए उद्घाटन किए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन और लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों की एक जोड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे. वह बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा निर्मित 10,000वें लोकोमोटिव को भी रवाना करेंगे.

प्रधानमंत्री 370 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो आरओबी के साथ-साथ ग्रीन-फील्ड शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा सड़क का उद्घाटन करेंगे.  प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 20 सड़कों का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण शामिल है, इनमें कैथी गांव में संगम घाट सड़क एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है.

132 किलोवाट के सबस्टेशन का भी उद्घाटन
इसके अतिरिक्त, पुलिस कर्मियों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पुलिस लाइन और पीएसी भुल्लनपुर में 200 और 150 बिस्तरों वाले दो बहुमंजिला बैरक भवन, 9 स्थानों पर बने स्मार्ट बस शेल्टर और अलाईपुर में बने 132 किलोवाट के सबस्टेशन का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा.

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पर्यटकों की विस्तृत जानकारी के लिए एक वेबसाइट और एकीकृत पर्यटक पास प्रणाली का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. 

प्रधानमंत्री 6500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री लगभग 4000 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से चित्रकूट जिले में 800 मेगावाट के सौर पार्क की आधारशिला रखेंगे. पेट्रोलियम आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के लिए, वह मिर्ज़ापुर में 1050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले एक नए पेट्रोलियम तेल टर्मिनल के निर्माण की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी-भदोही एनएच 731 बी (पैकेज -2) का चौड़ीकरण; 280 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 69 ग्रामीण पेयजल योजनाएं; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में 150 बिस्तर क्षमता की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण; 8 गंगा घाटों का पुनर्विकास कार्य, दिव्यांग आवासीय माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget