एक्सप्लोरर

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे से पहले सीएम योगी बोले- कई परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

CM योगी ने कहा, ‘‘नए भारत के ‘शिल्पकार’, " PM का उनकी काशी में 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17-18 दिसंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे.

PM In Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि वह (मोदी) वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई परियोजनाओं की सौगात देंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को सोशल साइट ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘नए भारत के ‘शिल्पकार’,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उनकी काशी में 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.’’

इसी संदेश में योगी ने कहा, ‘‘बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री जी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रगाढ़ता प्रदान कर रहे ‘काशी तमिल संगमम’ के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन और ‘कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन’ की शुरुआत करने के साथ ही वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.’’

Prayagraj News: धर्मांतरण मामले में शुआट्स के कुलपति को आत्मसमर्पण करने का निर्देश, कोर्ट ने दी तारीख

इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
एक अधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17-18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे. 17 दिसंबर को वह वाराणसी जाएंगे और करीब साढ़े तीन बजे वह विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे. शाम करीब सवा पांच बजे वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे.

18 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे. पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा. दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे. इसके बाद वह एक सार्वजनिक समारोह में दोपहर लगभग सवा दो बजे 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget