एक्सप्लोरर

पीलीभीतः 70 पार के बुजुर्गों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, पुलिस पर उठे सवाल तो मानी गलती

पीलीभीत में पुलिस पर फर्जी तरीके लोगों को परेशान करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने 70 पार के कुछ बुजुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इतना ही नहीं इनकी उम्र भी कोर्ट को 30 के करीब की दर्शाई है.

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश अपने कामों के लिए कम और कारनामों के लिए ज्यादा जानी जा रही है. चाहे फिर विकास दुबे कांड में गैंगस्टर से मिलीभगत का खुलासा हो या फिर हाथरस का मामला. सुर्खियों में बने रहना यूपी पुलिस की आदत हो गई है. अब यूपी की पुलिस वाहवाही लूटन के लिए फर्जी गैंगस्टर तैयार कर रही है.

ताजा मामला पीलीभीत का है. यहां पुलिस पर फर्जी तरीके से लोगों को गैंगस्टर घोषित करने के आरोप हैं. आरोपों के मुताबिक जिन लोगों को गैंगस्टर बताया गया है, उनकी उम्र 70 पार कर चुकी है. लेकिन पुलिस ने इन्हें 30 की उम्र का बताकर गैंगस्टर भी बना दिया है.

यही नहीं आरोप है कि पुलिस ने फर्जी उम्र तो बताई ही साथ ही डीएम से भी परमिशन लेकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. इस दौरान डीएम को भी गुमराह किया गया है. फर्जी आंकड़ों के आधार पर यूपी पुलिस इन दिनों गैंगस्टर तैयार कर रही है.

ये है मामला दरअसल, मामला शहर कोतवाली से जुड़ा है. यहां जमीन विवाद में पुलिस ने 17 नामजद लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस ने 3 बुजुर्गों की उम्र 30 के आसपास दर्शाई है. इसी वजह से पुलिस की कार्रवाई कर सवाल उठ रहे हैं.

त्रुटि बता रहे पुलिस अफसर दरअसल, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया भू-माफियाओं द्वारा धोखाधड़ी करके पोस्ट ऑफिस की जमीन का बैनामा करवा लिया गया. रातों- रात जमीन को जमीदोज़ करके मलबा गायब कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की. लेकिन इस दौरान आरोप पत्र में उम्र लिखने में कुछ त्रुटी हो गई. जिसे सुधार कर लिया गया है.

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बुजुर्ग वहीं, इस मामले में माधौटांडा निवासी नीलेश चन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 65 वर्ष है जबकि आरोप पत्र में 32 वर्ष दिखाई गई है. सात ही पुलिस ने भूमाफिया और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बनाया है. आरोप है कि उन्हें झूठे तरीके से फंसाया गया है. नीलेश चंद्र बताते हैं कि वह पुलिस की कार्रवाई से परेशान हैं. घर में कभी किसी पर केस दर्ज नहीं हुआ है लेकिन अगर पुलिस ने ज्यादा परेशान किया तो वे आत्महत्या कर लेंगे. ये भी पढ़ेंः मसूरीः बीजेपी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट, बोले- फेल साबित हुई है त्रिवेंद्र सरकार पीलीभीतः पेड़ से जा टकराई व्यापारी की गाड़ी, तीन की मौत, चार लोग हुए घायल 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget