एक्सप्लोरर

मसूरीः बीजेपी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट, बोले- फेल साबित हुई है त्रिवेंद्र सरकार

मसूरी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्च पर असफल हुई है. उन्होंने कहा कि सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

मसूरी। मसूरी में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश सरकार के पास घर वापसी करने वाले प्रवासियों को उत्तराखंड में ही रोकने का एक सुनहरा अवसर था. सरकार अपनी गलत नीतियों और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में शिथिलता की वजह से नाकाम साबित हुई. जिसके कारण वापस लौटे प्रदेश के प्रवासी फिर से अन्य प्रदेशों का रुख करने को मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार योजना के तहत 1 साल में 3 हजार लोगों को नौकरी देने की बात कही थी. दुर्भाग्यवश सरकार प्रदेश के युवाओं को किसी भी विभाग में नौकरी देने में नाकाम रही. प्रदेश सरकार द्वारा साल 2020 को रोजगार वर्ष के रूप में घोषित किया गया है. लेकिन प्रदेश में अबतक एक भी स्व-रोजगार मेला आयोजित नहीं किया गया. जिसके कारण युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है.

उधार लेने वालों की संख्या बढ़ी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि प्रदेश में पिछले 6 महीने में उधार लेकर अपने घर को चलाने वालों की संख्या में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है. राज्य में कई ऐसे गरीब भी हैं, जिनका राशन कार्ड तक नहीं बना है. ऐसे में उन लोगों को भी सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहली सरकार है जिसने अपने पहले विधानसभा सदन में लोकायुक्त विधेयक और ट्रांसफर एक्ट को पारित कर ठंडे बस्ते में डाल दिया.

सीएम को देना चाहिए इस्तीफा उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं. जिसपर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार का पक्ष सुनने को लेकर रोक लगाई है लेकिन जांच को नहीं रोका है. ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के आने के बाद प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा आई है और पार्टी के सभी लोग मिलकर कांग्रेस को मजबूती देने का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि साल 2022 के चुनाव में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा पर कांग्रेस का परचम लहराएगा.

ये भी पढ़ेंः

टूंडला उपचुनावः 10 नवंबर को आएंगे नतीजे, 40 राउंड में होगी वोटों की गिनती मेरठ में जहरीली होती जा रही है हवा, AQI 756 तक पहुंचा 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जुड़वां बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड अध्यक्षों को दिए निर्देश
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए ये निर्देश
Baghpat News: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा
बागपत: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget