एक्सप्लोरर

प्रयागराज: धार्मिक स्थलों पर गूंज रहा है वैक्सिनेशन का संदेश, टीका लगवाने के लिए लोगों को दिलाई जा रही शपथ

प्रयागराज के ओम नमः शिवाय आश्रम में लोगों को खास तरीके से वैक्सिनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है. प्रवचन सुनने आ रहे लोगों को शपथ भी दिलाई जा रही है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज के संतों व धर्म गुरुओं ने वैक्सिनेशन के लिए लोगों को खास अंदाज में जागरूक करने की मुहिम शुरू की है. इसके तहत ओम नमः शिवाय आश्रम के साथ ही कुछ दूसरे धर्म स्थलों में दर्शन -पूजन व गुरु के प्रवचन सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ शपथ दिलाई जा रही है, बल्कि उन्हें दूसरे लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 

गऊघाट पर यमुना किनारे स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में दिन भर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है. कोई रुद्राभिषेक के लिए आता है तो कोई आश्रम के प्रमुख प्रभु जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए. खास बात यह है कि इस आश्रम में इन दिनों मंत्रों के उच्चारण, भजनों और प्रवचन के साथ ही कोविड से बचाव के संदेश भी पूरे दिन गूंजते रहते हैं. सुबह के वक्त योग और अभ्यास में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के गुरुमंत्र दिए जाते हैं. तो दोपहर को सीमित श्रद्धालुओं के बीच होने वाले प्रवचन में हाथ उठवाकर लोगों को वैक्सीन के जरिये महामारी से खुद का बचाव करने की नसीहत दी जाती है. वैक्सिनेशन का संदेश आश्रम में आने वाला कोई भी श्रद्धालु नजरअंदाज न कर पाए, इसके लिए रोजाना शपथ भी दिलाई जाती है.

प्रयागराज: धार्मिक स्थलों पर गूंज रहा है वैक्सिनेशन का संदेश, टीका लगवाने के लिए लोगों को दिलाई जा रही शपथ

आश्रम के प्रमुख प्रभु जी महाराज लोगों को इस बात का संकल्प दिलाते हैं कि वह खुद तो वैक्सीन लगवाएंगे. साथ ही वे अपने परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को भी टीका लगवाने के जागरूक करेंगे. वैक्सीन के साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते रहने के लिए भी कहा जाता है. आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को टीकाकरण का महत्व बेहतर तरीके से समझाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जाते हैं. आश्रम के प्रमुख प्रभु जी महाराज के मुताबिक़ वैक्सीन लगवाकर न सिर्फ खुद का जीवन सुरक्षित होगा, बल्कि देश भी जल्द से जल्द कोरोना से मुक्त होगा.

रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम भी होता है
आश्रम में कोरोना के खात्मे के लिए रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम भी किया जाता है. इसमें 20 क्विंटल दूध व दही से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है. कोरोना से मुक्ति के लिए यहां हवन का भी आयोजन होता है. धार्मिक कार्यक्रमों के बाद कोरोना के नाश व सभी लोगों के सुरक्षित रहने की कामना के लिए विशेष प्रार्थना भी होती है. आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या किसी भी हालत में 100 के पार नहीं होने दी जाती.

ये भी पढ़ें:

JDU के बाद अब मुकेश सहनी भी यूपी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार, बड़े अखबारों में दिया फुल पेज विज्ञापन

सड़क पर आया मुनव्वर राना के घर का झगड़ा, गालियों की जुबान में छोटे भाई को बताया ड्राइवर का बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget