एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर संत-समाज भी नाराज, जानें कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Hindu Remark: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, मैंने तो सुना है राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाते हैं. लेकिन लगता है उनकी दुकान में हिंदुओं के लिए सामान ही नहीं है.

UP News: लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू धर्म पर दिए गए बयान से बवाल मच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी सत्ताधारी दल के नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है. उधर, संत समाज भी राहुल गांधी के इस बयान को लेकर हमलावर हो गया है. कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा, मैंने तो सुना है राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाते हैं. लेकिन लगता है उनकी दुकान में हिंदुओं के लिए सामान ही नहीं है.

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, इसलिए लोकसभा चुनाव में उनकी सिर्फ 99 सीटें आई और कांग्रेस के टिकट पर कोई भी हिंदू आचार्य नहीं लड़ा. मैं उनको बता देना चाहता हूं कि हिंदू हिंसक नहीं, बल्कि धर्म रक्षक होता है. भगवान शिव, श्री राम और श्याम सुंदर ने दैत्यों का वध किया था. हिंदू तब युद्ध करता है जब रावण मां सीता का हरण करता है. जब दुर्योधन द्रौपदी का चीरहरण करता है.

उन्होंने कहा, मंदिर की रक्षा के लिए हिंदू हिंसक होता है. अगर हिंदू हिंसा करता है तो पूरी दुनिया में उसका ही साम्राज्य होता है. हिंदू को हिंसक कहने का मतलब जैन, सिख, और बु्द्ध धर्म के लोगों को भी हिंसक कहना. यूपी में आपको लोगों ने वोट दिया, मतलब वो लोग भी हिंसक हैं. संसद में हिंदू धर्म पर ऐसी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं है. राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया है.

दरअसल, राहुल गांधी ने संसद में कहा, वहीं लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कुर्सी से उठकर इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह काफी गंभीर विषय है. गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पर करोड़ो लोग गर्व करते हैं. राहुल गांधी को अपने बयान के लिए संसद में माफी मांगनी चाहिए.

आगरा में नए कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज, छत के रास्ते घर में घुसकर की थी चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget