एक्सप्लोरर

Uttarkhand News: जोशीमठ का दर्द, आफत में जान, जरा भी हलचल हुई तो मोहल्ले पर गिर जाएगी बड़ी चट्टान

जोशीमठ के लोगों की पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही है. भूधंसाव के कारण सिंहधार में खिसक रही बड़ी सी चट्टान को रोकने के लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग ने जो उपाय किए हैं वह पूरी तरह कामचलाऊ हैं.

Uttarkhand News: जोशीमठ के लोगों का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां के लोगों को प्रकृति तो रुला ही रही है प्रशासन के कुछ अधिकारी भी उनके जख्मों पर नमक रगड़ने का काम कर रहे हैं. उदाहरण जोशीमठ के सिंहधार में खिसक रही भारी भरकम चट्टान का है. इसके खिसकने से लोगों की सांसे अंटकी हुई हैं, क्योंकि इसके नीचे 100 मीटर के दायरे में ही कई मोहल्ले हैं. इसके खिसककर नीचे आने से जान-माल का बहुत अधिक नुकसान होगा.

जमीन के नीचे हलचल हुई तो चट्टान का मोहल्लों पर गिरना तय

जमीन के नीचे हलचल हुई तो उस चट्टान का इन मोहल्लों पर गिरना तय है. उससे होने वाली तबाही की सोचकर ही लोग सिहर जा रहे हैं. लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि अब किससे गुहार लगाएं. प्रशासनिक अधिकारी आकर देख चुके हैं और स्थिति का आकलन भी कर चुके हैं. फिर भी वे स्थिति की भयावहता को नहीं समझ पा रहे हैं. जो चट्टान खिसक रही है उसके नीचे गिरसी, राम कलुड़ा, मारवाड़ी मोहल्ला और जेपी कॉलोनी हैं.

लोक निर्माण विभाग का किया गया उपाय बिल्कुल काम चलाऊ

इनमें अभी बहुत सारे लोग रहते हैं. वे डरे हुए हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सबसे चिंता की बात ये है कि 20 फीट से भी ऊंची इस भारी-भरकम चट्टान को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए. लोक निर्माण विभाग ने जो उपाय किए हैं ,वह बिल्कुल काम चलाऊ हैं. चट्टान को रोकने के लिए विभागी अधिकारियों ने उसके नीचे लोहे के पाइप लगा दिए और कुछ लकड़ी के टेक लगाकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा मान लिया.

चट्टान से महज 30 मीटर नीचे है गिरसी मोहल्ला

यह इलाका पहले से आपदा ग्रस्त घोषित है. धरती के नीचे हलचल का इतना अधिक प्रभाव पड़ा है कि इलाके के 151 मकानों में दरारें पड़ गई हैं. इसमें करीब 100 मकान तो ऐसे हैं जिन्हें खतरनाक घोषित किया जा चुका है. बहुत सारे परिवार अपना पुश्तैनी घर छोड़कर राहत शिविरों में रह रहे हैं लेकिन अब भी बहुत सारे लोग इन मोहलों में हैं जो भूधंसान के कारण इस खिसकती चट्टान की वजह चिंता में जीने को मजबूर हैं. सबको पता है कि इस बार यदि भूधंसान हुआ तो ये बांस बल्ली टूट जाएंगे और वह पूरा भारी-भरकम चट्टान इन मोहल्लों पर गिरकर तबाही मचा देगा.सबसे अधिक चिंता गिरसी के लोगों को है क्योंकि चट्टान से उसकी दूरी महज 30 मीटर है.

ये भी पढ़ें:- Joshimath Sinking: 'एजेंसियों के काम का दूरगामी परिणाम हो सरकार ये ध्यान रखे', जोशीमठ पर बोले पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज

वीडियोज

Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल
Iran America War: ईरान से वापसी शुरू, लौटे भारतीयों ने बयां की जमीनी सच्चाई | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, तड़के 4 बजे भस्म आरती में हुए शामिल
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज, बोलीं- 'मैं कभी माफ नहीं करूंगी'
‘तू कैसा बाप है’, बेटे की कोई मदद न करने पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कसा तंज
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! अब ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, बैलेंस चेक करने की भी बढ़ी फीस
ED Office Raid: क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
क्या ED के ऑफिस में छापा मार सकती है राज्य पुलिस, रांची में रेड के बाद उठे सवाल
Embed widget