एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: 'एजेंसियों के काम का दूरगामी परिणाम हो सरकार ये ध्यान रखे', जोशीमठ पर बोले पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत

जोशीमठ में अध्ययन कर रही केंद्रीय एजेंसी को लेकर पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो एजेंसी काम कर रही है उनको काम करने दिया जाए, लेकिन आने वाले समय में दूरगामी परिणाम हो सरकार इसका ध्यान दे.

Joshimath News: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) के आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और विस्थापन करना राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. करीब एक महीना बीत जाने के बाद आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है. कल दिल्ली में एनडीएमए की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें केंद्र सरकार के स्तर पर अप्रैल में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पहले ही जोशीमठ के प्रभावित को विस्थापित करने की योजनाएं बनाई जा रही है. इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जाएगी. जोशीमठ भू-धंसाव के मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने एनडीएमए के अफसरों समेत आठ तकनीकी संस्थाओं के विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल बैठक भी की. बैठक में चारधाम यात्रा से पहले प्रभावितों को विस्थापित करने पर जोर दिया गया. 

वहीं आगामी अप्रैल महीने में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन चारधाम यात्रा के संचालन से पहले जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन करना सरकार के सामने चिंता का विषय बना हुआ है. एक तरफ जहां जोशीमठ में अध्ययन कर रही आठ एजेंसियों की रिपोर्ट सामने नहीं आई है. वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रभावित परिवार सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि आखिरकार सरकार उनके लिए क्या निर्णय लेती है. इसके साथ ही जोशीमठ में अध्ययन कर रही केंद्रीय एजेंसियों को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जो एजेंसी काम कर रही है उनको काम करने दिया जाए. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा कि एजेंसियों के द्वारा किए जा रहे अध्ययन में कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए. 

दूरगामी परिणाम पर सरकार ध्यान दे
हालांकि जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों के सामने दिक्कत है, लेकिन आने वाले समय में दूरगामी परिणाम हो सरकार को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए. वहीं सीएम धामी ने जोशीमठ भू-धंसाव की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि दो जनवरी के आसपास कुछ मकानों में दरारें आई थीं. सब मिलाकर ये मकान 700 से ज्यादा हैं, जिनमें दरारें आंशिक रूप से आई हैं, कुछ में ज्यादा आई हैं लेकिन 270 ऐसे परिवार थे जो लगता था कि ज्यादा खतरे की जद में हैं. उनमें रहने वाले एक हजार के करीब लोगों को हमने तत्काल दूसरे स्थानों पर गेस्ट हाउस या सरकारी कार्यालयों और होटलों आदि जगहों पर शिफ्ट किया.

सीएम धामी ने कहा, ''एक जगह पर टनल से पानी का रिसाव हो रहा था, जो लगभग 560 LPM (लीटर प्रति मिनट) था लेकिन अब वो आज घटकर काफी कम हो गया है, 100 से भी नीचे आ गया है. उसके बाद स्थिति अभी जैसी थी वैसी है.''

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस के उस दोहे का मतलब बताएंगे सीएम योगी, जिसपर स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड़े किए हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget