एक्सप्लोरर

UP News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विपक्षी नेता, राजनीतिक आधार पर नहीं होगा भेदभाव

Ayodhya News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव नहीं होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर के उद्घाटन करने जा रहे हैं. ऐसे में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. इस संबंध में जल्‍द ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी नेताओं को विशेष रूप से पूजे गए चावल (अक्षत) दिए जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, विहिप अगले साल एक जनवरी से एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राजनीतिक संगठनों से संपर्क करना शुरू कर देगी, जो "पार्टी लाइन से ऊपर उठकर" होगा. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 'राजनीतिक विचारधारा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. हर इच्छुक व्यक्ति को, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, पवित्र 'अक्षत' के साथ आमंत्रित किया जाएगा.'

गैर-राजनीतिक कार्यक्रम होगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

विहिप सूत्रों ने कहा कि संगठन को साधु-संतों ने यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि राम मंदिर का उद्घाटन एक "गैर-राजनीतिक" कार्यक्रम रहे. विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'यह राम भक्तों का मंदिर है, एक राष्ट्र मंदिर है.' विपक्षी नेताओं, मुख्य रूप से कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह सवाल उठाए जाने के बाद कि क्या राम मंदिर का उद्घाटन एक "भाजपा कार्यक्रम" बन जाएगा, कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण हो गया है.

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे विपक्षी नेता

यह तब हुआ जब संतों और राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र के कई अधिकारियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया. 5 नवंबर को अयोध्या से रवाना किए गए 'अक्षत कलश' विहिप की 45 प्रांतों, संगठनात्मक राज्य इकाइयों तक पहुंच चुके हैं. यहां से उन्हें पुनर्वितरित किया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि यह कवायद दिसंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी, इसके बाद विहिप और उससे जुड़े समूह घरों तक पहुंचना शुरू कर देंगे.

सीएम योगी को मिला निमंत्रण

विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कलश "हर गांव, हर घर" तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, अभियान कम से कम 5 लाख गांवों और 60 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करेगा." विहिप ने 2021 के 'राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान' के समान अभियान चलाने की योजना बनाई है, जब उसने राम मंदिर के निर्माण के लिए हजारों करोड़ की धनराशि एकत्र की थी.

सूत्रों ने कहा कि "संघर्ष" के दिनों में अपना योगदान देने वाले कार सेवकों के परिवारों और अदालतों में लड़ाई लड़ने वाले वकीलों तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल गया है. जिसे लखनऊ जाकर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने सीएम योगी से मुलाकात कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः UP News: सीएम नीतीश के बयान पर सपा सांसद डिंपल यादव का नरम रुख? कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget