एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दून पुलिस अलर्ट, संदिग्धों से पूछताछ जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. एसएसपी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें. इसके साथ ही बाहरी लोगों पर नजर बनाए रखे.

Dehradun News: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. इसी क्रम में देहरादून पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.  पहलगाम हमले के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में तड़के सुबह से ही संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जारी निर्देशों के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर संभावित संवेदनशील इलाकों में गहन चेकिंग अभियान चला रही है. खासतौर पर नगर क्षेत्र, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, किराए के मकानों, झुग्गी बस्तियों और बाहरी लोगों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है.

एसएसपी देहरादून ने क्या निर्देश दिए? 
इस दौरान जिन बाहरी व्यक्तियों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, उन्हें पूछताछ के लिए संबंधित थानों में लाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ की प्रक्रिया पूरी सावधानी और निगरानी के साथ की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.

एसएसपी देहरादून अजय सिंह की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में रहने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए और स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि यह सुरक्षा अभियान केवल वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए एहतियातन चलाया जा रहा है और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस अलर्ट मोड पर
मीडिया सेल देहरादून द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या 3480 में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका न मिले.

यह भी पढ़ें- यूपी में नेताओं की जुबानी जंग में फंसा कांग्रेस-सपा गठबंधन! अखिलेश के करीबी ने दी इमरान मसूद को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget