एक्सप्लोरर

यूपी में नेताओं की जुबानी जंग में फंसा कांग्रेस-सपा गठबंधन! अखिलेश के करीबी ने दी इमरान मसूद को चुनौती

Imran Masood Vs Ashu Malik: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है. सपा विधायक ने मसूद को इस्तीफा देने की खुली चुनौती दे डाली है.

Imran Masood Vs Ashu Malik: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इंडिया गठबंधन के दो बड़े मुस्लिम नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है. सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक के बीच अदावत छिड़ गई है. दोनों नेता सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं. पूरा विवाद इमरान मसूद के   एक बयान से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने सहारनपुर देहात से एमएलसी शाहनवाज खान को चुनाव लड़वाने की बात तक कह दी थी. 

समाजवादी पार्टी के नेता आशु मलिक सहारनपुर सीट से ही विधायक है. इमरान मसूद के इस बयान के बाद वो बुरी तरह तिलमिला गए और कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो इतने ही बड़े नेता हो गए हैं तो एक बार अपने पद से इस्तीफा दे दीजिए फिर देखते है कि जनता दोनों में से किसे चुनेगी. 

कांग्रेस सांसद और सपा विधायक में जुबानी जंग
आशु मलिक ने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा- "आप ऐसा बयान क्यों दे रहे हो? क्या आपको राहुल गांधी जी ने कहा है, प्रियंका गांधी ने कहा है? तो स्पष्टीकरण दे दो. जब गठबंधन अपनी जगह मज़बूत हैं. अगर वो इतने बड़े नेता है तो बार-बार पार्टी क्यों बदल रहे हैं? अपनी पार्टी क्यों नहीं बना लेते. जिस पार्टी की हवा होती है भाई साहब वहीं नमस्ते करने चले जाते हैं. उन्होंने तो इमरान मसूद को कांग्रेस पार्टी में स्लीपर सेल बता दिया और कहा कि वो बीजेपी के लिए काम करते हैं. 

सपा नेता ने कहा कि उन्हें चुनौती देने का बड़ा शौक है. अगर आपको अहंकार है, आप नहीं मानते हैं कि जनता और गठबंधन ने आपको जिताया है तो खेल दोबारा हो जाएगा. हम तो जनता के आभारी है कि हमें तो जनता ने चुना हैं. दे दें इस्तीफा..हम भी दे देंगे. जनता दोनों में से किसी एक को ही चुनेगी. जो ठीक होगा चुन लेगी.  

इमरान मसूद के इस बयान पर भड़के आशु मलिक
दरअसल हाल ही में इमरान मसूद का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सहारनपुर देहात के एक गांव में हिंडन नदी के पानी की वजह लोगों में कैंसर होने की शिकायत करते दिख रहे हां. उन्होंने कहा कि इस गांव मे बीमारी फैल रही है और कोई मेडिकल कैंप नहीं लग रहा है. जिसके बाद मसूद ने पीड़ित परिवार के सामने ही सीएमओ को फोन किया और पूछा कि अगर आशु मलिक मना करेंगे तो क्या आप कैंप नहीं लगाएंगे. इस दौरान उन्होंने इस सीट से एमएलसी शाहनवाज खान को चुनाव लड़ने की बात तक कह दी थी.  

Operation Sindoor: मायावती ने की भारतीय सेना की तारीफ, शिवपाल यादव बोले- वीरता हमारा धर्म है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget