एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा में एक शकुनि है..', शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर के बेटे ने किया बड़ा दावा

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए सपा में एक शकुनि का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि इस पर सपा कुछ नहीं बोलेगी.

Arun Rajbhar on Shivpal Yadav: घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का सेहरा चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के सिर पर बंधा तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी (BJP) की हार के लिए सबसे ज्यादा ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) निशाने पर रहे. हार के बाद सुभासपा प्रमुख भले ही इन दिनों थोड़ा शांत दिख रहे हों, लेकिन उनके बेटे अरुण राजभर (Arun Rajbhar) लगातार सपा पर हमलावर है. राजभर के बेटे ने एक बार फिर से शिवपाल यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने उनका एक पुराना बयान शेयर करते हुए सपा पर हमला किया और एक शकुनि का भी जिक्र कर दिया. 

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने शिवपाल यादव का पुराना बयान शेयर करते हुए सपा के शकुनि का जिक्र किया, इस बयान में शिवपाल यादव ये कहते नजर आ रहे हैं कि 'समाजवादी पार्टी में एक शकुनि है...प्रोफेसर.. जिसका नाम आप समझ लेना कि क्या है...चश्मा... इस बार यहां की जनता उनका चश्मा उतरवाएगी.'  शिवपाल ने इस बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सपा नेता रामगोपाल यादव की ओर था.

अरुण राजभर ने किया पलटवार

 शिवपाल यादव के इसी बयान पर निशाना साधते हुए अरुण राजभर ने पलटवार किया और कहा कि, 'समाजवादी पार्टी में एक शकुनि है, अब चश्मा उतारकर के ही मानेंगे, ये दलबदलु नेता क्यों बोल रहे हैं कोई बताएगा. सपा के चोर उचक्के गुंडे गाली नहीं देंगे अपने दलबदलू चाचा को नहीं तो सपा से निकाल दिए जाएंगे.'

दरअसल घोसी उपचुनाव के दौरान ओम प्रकाश राजभर सबसे ज्यादा सपा पर हमलावर दिखे थे, इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने ये तक कह दिया था कि वो अखिलेश यादव को सूद समेत देकर वापस सैफई भेज देंगे, लेकिन जब नतीजे आए तो बाजी पलट गई. वहीं दूसरी तरफ अब योगी सरकार में ओम प्रकाश राजभर के मंत्री पद को लेकर भी खतरा मंडराने लगा है.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान की सलाह मायावती और ओवैसी ने मानी तो UP में बदल जाएगी तस्वीर? BJP की बढ़ सकती है परेशानी
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget