एक्सप्लोरर

Noida: सर्फाबाद गांव में आग ने मचाया तांडव, दो दर्जन झोपड़ियां जलकर हुईं खाक

नोएडा में सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास बनी झुग्गी बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया. इसमें दो दर्जन से दर्जन ने ज्यादा झुग्गियां जल गईं. घटना में किसी के हताहत होनें की खबर नहीं है.

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास बनी झुग्गी बस्ती में रविवार की शाम को भयंकर आग लग गई. आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना में दो दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इस बात जानकारी दी. मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आग की चपेट में आने से मौके पर स्थित कबाड़ियों के कई गोदाम भी जल गए. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में के पास बनी झुग्गी बस्ती में रविवार की शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई. उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और वहां मौजूद करीब दो दर्जन से ज्यादा झुग्गिया जलकर खाक हो गई. उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्ती के पास कई कबाड़ियो के गोदाम थे, जिसको आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में किसी के हताहत होनें की खबर नहीं है. सभी लोगों को झुग्गियों से निकाला गया.

इससे पहले नोएडा स्थित c-14 में लगी थी भीषण आग
इससे पहले नोएडा के सेक्टर 3 स्थित c-14 में भीषण आग लगी थी. इस घटना के बाद जॉइंट कमिश्नर मौके पर पहुंचे थे. यहां भी दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई थीं. समय पर ही सब लोग बाहर निकाल लिए गये थे. नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि नोएडा के सेक्टर-3 में प्लास्टीक की ट्रे बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी. आग में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी. पुलिस ने आग लगने का कोई कारण नहीं बताया था.

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मनाया विश्व टॉयलेट दिवस, मार्च 2023 तक 200 नए शौचालय बनाने का रखा लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget