एक्सप्लोरर

Noida: बिना इजाजत बाइक से निकाली धार्मिक रैली, CCTV में कैद हुआ वीडियो, 8 युवकों पर केस

Noida News: नोएडा में बिना इजाजत धार्मिक रैली निकालना युवकों पर भारी पड़ गया. पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इलाके में धारा 144 लगा दी गई है.

Noida Crime News: नोएडा में बिना इजाजत धार्मिक रैली (Religious Procession) निकालने के आरोप में आठ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह रैली रविवार को एक्सप्रेस-वे (Express-Way) थाना क्षेत्र में निकाली गई थी. पुलिस ने घटना की जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन युवकों ने मोटरसाइकिल से तिरंगा (Tri-Colour) और धार्मिक झंडा (Religious Flag) लेकर रैली निकाली थी. स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया था. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो देखने के बाद पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई की है. 

एक्सप्रेसवे के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को आठ युवकों ने धार्मिक नारे लगाते हुए रैली निकाली थी. उस दौरान उनके हाथ में तिरंगा और धार्मिक झंडा था. इन युवकों ने  मोटरसाइकिल से रैली निकाली थी. ये सभी युवक थाना क्षेत्र के छपरौली और वाजिदपुर गांव में किराए के मकान में रहते हैं. घटना के फुटेज रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुए हैं. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इनमें से किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं.

पुलिस ने इलाके में लगा दी धारा 144
थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि बिना इजाजत रैली निकालना प्रतिबंधित है इसलिए क्षेत्र में अपराध दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्रदीप, रवि, रवि कुमार, राज, प्रिंस, रोहन और सचिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इन युवकों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर हुई थी. उन्होंने बताया कि नवरात्र और रमजान के समय कोई उन्माद ना फैले. इसलिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें-

उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी करार होते ही रोने लगा अतीक अहमद, माफिया के खौफ का शर्मनाक अंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget