एक्सप्लोरर

'आंखें काली, माथे पर सफेद बाल और लंबाई 7 फीट', UP पुलिस ने 18 घंटे में खोज निकाली चोरी हुईं भैंस

Noida News: दूध की डेरी का व्यवसाय करने वाले सलारपुर निवासी विजय ने ये FIR दर्ज कराई थी और अपनी शिकायत में लिखा था कि उनकी दो भैंसे चोरी हो गई हैं जिनकी जानकारी कुछ इस तरह दी थी.

UP News: अक्सर पुलिस के बारे में हम गलत ही सोचते हैं, शिकायत भी करते है कि वह अपराध को दर्ज करने में थाने के चक्कर कटवाती है फिलहाल नोएडा में ऐसा नहीं है पुलिस में मानवता भी है, और पशु प्रेम भी. इसका उदाहरण है नोएडा की कोतवाली 49 पुलिस  जिसने  चोरी की गई दो भैंस को तत्काल कार्रवाई करते हुए 18 घण्टे में खोज निकाला, और चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. जिसके बाद अब बात की तो प्रशंसा तो होनी ही चाहिए. नोएडा पुलिस कितनी सक्रिय और सजग है. 

पुलिस ने जब भैंसों की चोरी की रिपोर्ट लिखी तो पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में लिखा था कि पहले भैंस की लंबाई लगभग 7 फीट, रंग काला व पूछ काली व नीचे से सफेद सींग खुले घुमावदार थन चार व आखे काली तथा माथे पर सामने सफेद बाल थे. जिसकी  उम्र करीब 7 वर्ष. वहीं दूसरी भैंस कि लम्बाई लगभग, 6 फीट, पूछ काली करीब 3 फीट लम्बाई, सींग खुले व घुमावदार, चार थन, आंखे काली व उम्र करीब 8 वर्ष है.

अब यह जानकारी पढ़ चौंकिये मत यह उन दो भैंस का विवरण है, जो चोरी कर ली गई थी. जिसके सहारे नोएडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 18 घंटे में दोनों भैंसो को बरामद कर लिया. दूध की डेरी का व्यवसाय करने वाले सलारपुर निवासी विजय ने ये FIR दर्ज कराई थी और अपनी शिकायत में लिखा था कि उनकी दो भैंसे चोरी हो गई हैं जिनकी जानकारी कुछ इस तरह दी थी.

विजय की कुल 15 भैंसे है जिसे  चराने के लिए उनका भाई विक्रम जलवायु विहार टावर के पास खाली मैदान में आया था. जहां से दो भैंसों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया.  विजय की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित पुत्र मदन और संदीप पुत्र तप्पे को नोएडा सिटी सेंटर लेबर चौक के पास से चोरी की 2 भैंस के साथ गिरफ्तार किया गया. 

फिलहाल भैंसों की बरामदगी से पीड़ित विजय काफी खुश है और नोएडा पुलिस की प्रशंसा करते नहीं थक रहा. उसका कहना है कि आज नोएडा पुलिस की तत्परता से मेरा लाखो का नुकसान होते-होते बच गया.  

बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर खुद ही बंट गई BJP? सीएम योगी के बयान से इन नेताओं ने किया किनारा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget