एक्सप्लोरर

बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर खुद ही बंट गई BJP? सीएम योगी के बयान से इन नेताओं ने किया किनारा

UP News: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा जो बीजेपी परसेप्शन बनाना चाहती थी वो बनाने में सफल नहीं हुई है. इनके नेता ही उस परसेप्शन के खिलाफ बोल रहे हैं और अजित पावर ने भी इसके इतर बयान दिया है.

CM Yogi Batenge To Katenge Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे बंटेंगे तो कटेंगे में अब नया ट्विस्ट आ गया है.  नया सवाल ये उठा है कि बीजेपी के सहयोगी दलों के बाद क्या अब बीजेपी भी इस नारे से पल्ला छुड़ा रही है ? बता दें कि बंटोगे तो कटोगे पर ये नया ट्विस्ट योगी की यूपी टीम से ही आया है.

बीजेपी के सहयोगी दल एनसीपी (अजित गुट) के प्रमुख अजित पवार और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के बाद अब तीसरी आवाज यूपी से ही उठी है, वो भी CM योगी आदित्यनाथ की टीम से ही. दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था- 'बंटेंगे तो कटेंगे' मुख्यमंत्री योगी जी का नारा है और मैं नहीं जानता कि ये नारा किसके संदर्भ में था, हमारा एक ही नारा है 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'.

वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान को विपक्ष ने फौरन लपक लिया और कहा कि अब तो खुद बीजेपी योगी के बयान से पीछा छुड़ा रही है, खुद उनके उपमुख्यमंत्री चुनौती दे रहे हैं. बीजेपी बुरी फंस गई है.

लोकतंत्र के लिए इस तरह के बयान सही  नहीं- डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा जो बीजेपी परसेप्शन बनाना चाहती थी वो बनाने में सफल नहीं हुई है. इनके नेता ही उस परसेप्शन के खिलाफ बोल रहे हैं और अजित पावर ने भी इसके इतर बयान दिया है. लोकतंत्र के लिए इस तरह के बयान सही नहीं है.  

हमें लड़वाना चाहते हैं क्या- केशव प्रसाद मौर्य

जब इस बयान न तूल पकड़ा तो शाम को मीडिया ने फिर डिप्टी सीएम केशव मौर्य से बात की.  इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने किस संदर्भ में कहा, ये आप मुझसे क्यों पूछते हैं, हमें लड़वाना चाहते हैं क्या. उन्होंने कहा कि हमारा नारा है एक हैं तो सेफ हैं.

सीएम योगी ने 26 अगस्त को दिया था नारा

बता दें कि बंटोगे तो कटोगे का नारा सीएम योगी ने 26 अगस्त को आगरा में दिया था. पीएम मोदी ने एक हैं तो सेफ हैं का नारा 31 अक्टूबर को गुजरात में दिया था. कांग्रेस ने ही आरोप लगाया था कि बीजेपी में PM और CM के नारे को खींचतान मची हुई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget