एक्सप्लोरर

बहू और उसके मायके वाले दे रहे थे धमकी, तंग आकर बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

रविंद्र कुमार भाटी और उनकी पत्नी राकेश भाटी ने 17 मई को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. गाजियाबाद के एक अस्पताल में दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

नोएडा: नोएडा में एक बुजुर्ग दंपति ने बहू और उसके मायके वालों द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी से तंग आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मामले में चार लोगों के खिलाफ थाना दादरी में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में रहने वाले अरुण भाटी का विवाह 29 जनवरी 2020 को हापुड़ जिले की रहने वाली स्वाति से हुआ था. बहू के मायके वाले 11 मई को उसे विदा कराकर हापुड़ ले गए और 16 मई को उन्होंने अरुण के पिता रविंद्र कुमार को फोन कर उनके चरित्र पर उंगली उठायी और उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी दी.

दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया

उन्होंने बताया कि धमकी से परेशान होकर रविंद्र कुमार भाटी और उनकी पत्नी राकेश भाटी ने 17 मई को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

अपर उपायुक्त ने बताया कि मरने से पहले भाटी और उनकी पत्नी ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बेटे की शादी में बिचौलिया सुनील द्वारा उनसे पांच लाख रुपये उधार लेने और मांगने पर आनाकानी करने की बात कही है. दंपति ने सुनील पर बहू स्वाति के परिवार वालों को भड़काने का आरोप भी लगाया. उन्होंने बताया कि मामले में अरुण की शिकायत पर सुनील, बहू स्वाति, उसके भाई कौशिंदर और गौरव के खिलाफ थाना दादरी में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार के सात साल: 20 हजार गांवों में बीजेपी नेता करेंगे सेवा कार्य, जानें पूरा प्लान

रामदेव के समर्थन में आए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, कहा- 10 रुपये की गोली को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget