एक्सप्लोरर

रामदेव के समर्थन में आए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, कहा- 10 रुपये की गोली को...

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एलोपैथ के क्षेत्र में 10 रूपये की गोली को 100 रूपये में बेचने वाले लोग सफेद वस्त्रधारी अपराधी हो सकते हैं, वह समाज के हितैषी नहीं हो सकते.

बलिया: बलिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह योग गुरु रामदेव द्वारा एलोपैथी के खिलाफ दिये गये बयान के समर्थन में आ गये हैं और उन्होंने योग गुरु को भारतीय चिकित्सा प्रणाली का ध्वजवाहक करार दिया है. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्‍ट में कहा कि बाबा रामदेव पर चिकित्सकों के द्वारा टिप्पणी करना निंदनीय है. वर्तमान चिकित्सा पद्धति को महंगा बनाकर समाज को लूटने वाले नैतिकता की शिक्षा न दें. आज एलोपैथ के क्षेत्र में 10 रूपये की गोली को 100 रूपये में बेचने वाले लोग सफेद वस्त्रधारी अपराधी हो सकते हैं, वह समाज के हितैषी नहीं हो सकते.

विधायक ने कहा, ''एलोपैथ भी उपयोगी है और आयुर्वेद भी उससे कम नहीं है, यह भाव रखकर समाज में पीड़ित इंसान की सेवा चिकित्सकों को करनी चाहिए.'' उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है, ''भारतीय चिकित्सा पद्धति के ध्वज वाहक रामदेव का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं. उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ भारत, समर्थ भारत अभियान की शुरुआत की है.''

रामदेव ने अपनी टिप्पणी वापस ले ली थी

उल्लेखनीय है कि रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही कुछ दवाओं पर सवाल करते हुए और यह कहते हुए सुना गया कि "कोविड-19 के लिए एलोपैथिक दवाएं लेने से लाखों लोग मारे गए हैं." बाद में रामदेव ने अपनी टिप्पणी वापस ले ली थी.

इस बीच गुरुवार को सुरेंद्र सिंह यह आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये थे कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा जारी आदेश के बावजूद सरकार द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बंद कर दिया गया है. हालांकि देर शाम बैरिया के उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने गेहूं क्रय की शुरुआत कराकर उनका धरना समाप्त करा दिया था.

ये भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

अखिलेश यादव का आरोप- कोरोना काल में राहत पहुंचाते नजर नहीं आ रहे बीजेपी और संघ के कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget