एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के सात साल: 20 हजार गांवों में बीजेपी नेता करेंगे सेवा कार्य, जानें पूरा प्लान

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर बीजेपी यूपी के 20 हजार गांवों में तीन दिनों तक सेवा कार्य करेगी. इसके तहत बीजेपी आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जमीन भी तैयार कर रही है.

लखनऊ. मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर बीजेपी किसी भी तरह के जश्न समारोह का आयोजन नहीं करेगी. कोरोना की दूसरी लहर के बीच बीजेपी यूपी में तीन दिनों तक सेवा कार्य करेगी. प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा गांवों में पार्टी के विधायक, सांसद और पदाधिकारी जाएंगे और सेवा कार्य करेंगे. हालांकि इसके जरिए कहीं ना कहीं बीजेपी की तैयारी आने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जमीन तैयार करना भी है.

हाल ही में पंचायत चुनाव के नतीजों में बीजेपी को नंबर दो पर संतोष करना पड़ा. पूरे प्रदेश में बीजेपी को उम्मीद से काफी कम सीटें मिली. हार के कारणों की समीक्षा में पता चला कि कोरोना के चलते चुनाव के दौरान पार्टी के विधायक, सांसद गांव तक जा ही नहीं पाए जिसका खामियाजा इन चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ा. अब जब यूपी में ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है. सभी ग्राम सभाओं में प्रधान और पंच शपथ भी ले चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने वाली है.

तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम
बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू भी कर दी है. पार्टी लगातार ऐसे उम्मीदवारों के चयन में जुटी है जो इन चुनाव को जीतने का दमखम रखते हैं. उम्मीदवार चयन को लेकर बैठक भी हो चुकी है, लेकिन पिछली बार की गलती बीजेपी इस बार नहीं दोहराना चाहती. इसीलिए बीजेपी प्रदेशभर में तीन दिनों तक 20 हजार गांवों में विशेष अभियान चलाने जा रही है. अभियान के तहत विधायक, सांसद व बड़े पदाधिकारी गांव में जाएंगे. 27 मई से लेकर 29 मई तक में सेवा कार्य गांव में किए जाएंगे.

दरअसल, बीजेपी की कोशिश है कि एक पंथ दो काज किया जाए केंद्र सरकार के कामकाज को जनता तक भी पहुंचाया जाए और दूसरा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल भी बनाया जाए. इस सेवा कार्य कार्यक्रम को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर सबको निर्देशित भी किया है.

27 मई से लेकर 29 मई तक पूरे प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर भी लगाएंगे और रक्तदान भी करेंगे साथ ही साथ सरकार के मंत्रियों को भी 2-2 गांव में सेवा कार्य करने के लिए कहा गया है. कोविड के कारण इसमें ऑनलाइन शामिल होने को कहा गया है. हालांकि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का कहना है कि इस सेवा कार्य कार्यक्रम का इन चुनाव से कुछ भी लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें:

माफियाओं पर शिकंजाः गोरखपुर में सुधीर सिंह की दो लग्‍जरी गाड़ियां और प्रदीप सिंह के करोड़ों के खेत जब्‍त

UP: मौत के 5 दिन बाद भी नहीं आई पिता की कोरोना रिपोर्ट, अस्पताल के चक्कर काट रहा है बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget