एक्सप्लोरर

नासिक से आई टीम ने जानी महाकुंभ की  व्यवस्थाएं, 2027 की तैयारियों के प्रबंधन का कर रही अध्ययन

UP News: नासिक की एक उच्च स्तरीय टीम मंगलवार को प्रयागराज पहुंची. यह टीम 2027 में होने वाले नासिक कुंभ की तैयारियों के लिए यहां के कुंभ प्रबंधन का अध्ययन कर रही है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 के शानदार प्रबंधन और नई तकनीकों को समझने के लिए नासिक की एक उच्च स्तरीय टीम मंगलवार को प्रयागराज पहुंची. यह टीम 2027 में होने वाले नासिक कुंभ की तैयारियों के लिए यहां के कुंभ प्रबंधन का अध्ययन कर रही है. टीम ने महाकुंभ के विभिन्न आयोजन स्थलों, घाटों और अखाड़ों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने नासिक टीम को प्रयागराज कुंभ की पूरी योजना पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया. टीम ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े तमाम पहलुओं को समझा.

इस दौरान टीम ने प्रयागराज के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का दौरा किया. यह सेंटर महाकुंभ के दौरान पूरे शहर की निगरानी करता है और यहां से 2700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया जाता है. इस सेंटर में पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, रेलवे और बीएसएफ के अधिकारी भी तैनात रहते हैं ताकि विभिन्न सेवाओं का समन्वय हो सके. 20 सदस्यीय नासिक टीम का नेतृत्व डिवीजनल कमिश्नर डॉ. प्रवीन गेडाम कर रहे हैं. टीम में विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रय कराले, जिलाधिकारी जलज शर्मा, नगर आयुक्त मनीषा खत्री और नासिक मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ माणिक गूर्सल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

'नासिक महाकुंभ को प्रयागराज की महाकुंभ की भव्य बनाना चाहते हैं'
डॉ. गेडाम ने कहा, “हम नासिक कुंभ 2027 को प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तरह भव्य बनाना चाहते हैं. इसलिए हमने यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने का निर्णय लिया. हमने आयोजन स्थलों, घाटों, अखाड़ों और सुरक्षा प्रबंधन को करीब से देखा ताकि नासिक में होने वाले कुंभ की बेहतर तैयारी कर सकें.” टीम ने ‘डिजिटल महाकुंभ’ पहल का भी निरीक्षण किया, जिसके तहत श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाती है. इसके अलावा, टीम ने 50 लाइनों वाले टेलीफोन कॉल सेंटर का भी दौरा किया, जहां लापता लोगों की जानकारी, सुरक्षा संबंधी सहायता और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

 

नासिक की टीम पहुंची प्रयागराज
नासिक की टीम पहुंची प्रयागराज

क्या सीखा नासिक प्रशासन ने?
• भीड़ नियंत्रण के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग
• रेलवे, बस और सड़कों पर यातायात प्रबंधन के कुशल तरीके
• आपातकालीन स्थिति में राहत कार्यों की तेजी से योजना
• श्रद्धालुओं को सेवाएं देने के लिए ‘डिजिटल महाकुंभ’ मॉडल
• संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरीन व्यवस्था

नासिक टीम के अधिकारियों ने कहा कि वे इन तमाम व्यवस्थाओं का उपयोग नासिक कुंभ 2027 में करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव दिया जा सके. प्रयागराज महाकुंभ अपने शानदार प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. नासिक प्रशासन यहां से मिली सीख के आधार पर 2027 में अपने कुंभ को और बेहतर बनाने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें: धर्मात्मा निषाद खुदकुशी पर गर्माई सियासत, कांग्रेस ने की संजय निषाद पर आरोपों की जांच की मांग

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget