एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़े इमामबाड़े में नामाजियों ने किया प्रदर्शन, कहा- भाईचारा बनाए रखें

UP News: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए.

Lucknow News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने विरोध प्रदर्शन किया. नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और हाथों में पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी प्लेकार्ड लेकर नारेबाजी की. लोगों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर हमले की कड़ी निंदा की.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की ये साजिशें भारत में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बिगाड़ने के लिए की जा रही हैं, लेकिन इसमें वह कभी कामयाब नहीं होगा. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां हर मजहब के लोग साथ रहते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

हमारे देश में भाईचारा हमेशा बना रहेगा- प्रदर्शनकारी
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “पाकिस्तान अगर ये सोच रहा है कि हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा खत्म कर देगा, तो ये उसकी सबसे बड़ी भूल है. हमारे देश में भाईचारा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा.” उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद किसी धर्म का नहीं होता और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

प्रदर्शन के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था - “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान होश में आओ”, “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद”.

भारत की एकता और अखंडता बनाए रखनी की अपील
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था. इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा है. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की अपील की है.

बड़े इमामबाड़े में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि भारत में मजहब के नाम पर नफरत फैलाने वालों को जनता से कोई समर्थन नहीं मिलेगा. यहां हर मजहब के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ हैं और रहेंगे. इस मौके पर स्थानीय समुदाय ने पुलिस और प्रशासन का भी आभार जताया, जिन्होंने जुमे की नमाज और विरोध प्रदर्शन को शांति और व्यवस्था के साथ संपन्न कराया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget