एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं, इसी क्रम में मोदी सरकार ने फैसला लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि पर भी रोक लगा दी है.

UP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी मुद्दों पर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ऐसा बयान सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादियों का समर्थन करता रहा है. अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कहा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ये बयान सामने आया है कि पाकिस्तान पिछले 30 साल से आतंकवाद को वितपोषित कर रहा है, ये बहुत अफसोसनाक और घिनौना बयान है. भारत पहले दिन से ये बात कहता आया है. अंतर्राष्ट्रीय समूहों को भी आगे आकर पाकिस्तान से हर तरह की दहशतगर्दी को खत्म करना चाहिए. भारत को पाकिस्तान से अपने तमाम डिप्लोमेटिक रिश्ते खत्म करे जिससे हमें हमेशा के लिए दहशतगर्दी से निजाद हासिल हो सके."

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने पिछले तीन दशकों से आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और पैसे दिया है. उन्होंने इसे एक गलती बताया, जिसके लिए पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा. ख्वाजा आसिफ ने कबूलनामा करते हुए कहा हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका और पश्चिम, जिसमें ब्रिटेन भी शामिल है के लिए यह गंदा काम करते आ रहे हैं. हालांकि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं, इसी क्रम में मोदी सरकार ने फैसला लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि पर भी रोक लगा दी है. इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को भी रद्द कर दिया है और पाकिस्तान हाई कमीशन को स्टाफ की संख्या करने को कहा है.

UP Board Result 2025: इटावा की अंशी ने दसवीं में हासिल किया दूसरा स्थान, जताई डॉक्टर बनने की इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget