एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस कांस्टेबल ने बुजुर्ग को मारी गोली, मौत

UP News: मुजफ्फरनगर में मामूली कहा सुनी में एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए. मारपीट के दौरान की गई फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की.

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार रात उस समय हड़कंप गया, जब एक ही परिवार के दो पक्षो के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद इतना बढ़ा की गोलियां भी चलाई गईं. इस गोली बारी एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दरअसल यह घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव की है. यहां एक ही परिवार के दो पक्षो के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान जहाँ दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले थे. वही यह भी बताया गया कि दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही शोकेन्द्र ने इस संघर्ष में सीधी गोली चलाई थी, जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति महकार की मौत हो गई थी. वहीं इस विवाद में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने केस दर्ज तीन लोगों को हिरासत में लिया
इस मामले में मृतक के परिजनों ने जोनी उर्फ योगेंद्र, शोकेन्द्र, सतपाल, संतर और सुनील के विरुद्ध जहाँ लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि गोली चलाने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही शोकेन्द्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है. बताया गया कि शोकेन्द्र दिल्ली पुलिस में तैनात है और वह छुट्टी पर घर आया हुआ था.

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि थाना मीरापुर पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम भुम्मा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. विवाद में एक अवैध हथियार से फायरिंग की गई. इसमें जो दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं. गोलीबारी में महकार पुत्र किरण सिंह की गोली लगने से मौत हो गई.

जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा आरोपी
मृतक के परिवार से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में थाना मीरपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इसमें अभी तक जो नाम प्रकाश में आए हैं उनको थाने पर बुलवा लिया गया है मुख्य आरोपी अभी फरार है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्दी उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के लिए 21 हजार करोड़ का गिफ्ट लेकर कानपुर आ रहे पीएम मोदी, मेट्रो के दूसरे फेज का करेंगे उद्घाटन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget