एक्सप्लोरर

यूपी के लिए 21 हजार करोड़ का गिफ्ट लेकर कानपुर आ रहे पीएम मोदी, मेट्रो के दूसरे फेज का करेंगे उद्घाटन

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आ रहे हैं. वे 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे. पीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध की जा रही हैं.

Pm Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं. प्रदेश के तमाम बड़े अधिकारी पीएम मोदी की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं. सोमवार, 26 मई को उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की. कानपुर में पीएम मोदी यूपी के लिए 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात लेकर आ रहे हैं.

कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. वहीं दूसरी तरफ चुन्नीगंज में बने कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा घाटमपुर व पनकी के पावर प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम कानपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

डीजीपी और प्रमुख सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव मनोज सिंह कानपुर पहुंचे. उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को कम पैदल चलना पड़े. विशेष व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं. वही गर्मी में पानी की समस्या ना हो, इसको लेकर भी आदेश दिया है. साथ ही निरीक्षण के दौरान जो खामियां दिखीं उन्हें सही करने के निर्देश दिए.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि वीवीआईपी विजिट मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएंगी. ये प्रयास किया जाएगा कि एक्सेस कंट्रोल प्रॉपर तरीके से किया जाए. इसके अलावा जो लोग रैली में उनके लिए प्रॉपर प्रबंध किये जा रहे हैं. साथ ही पार्किंग व्यवस्था ऐसी की जा रही ताकि लोगों को पैदल कम चलना पड़े.

ये भी पढ़ें: यूपी में Rapido Bike Taxi चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला

Input By : अशोक सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

Embed widget