एक्सप्लोरर

Uttarakhand: बद्रीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, विशेष पूजा अर्चना में हुए शामिल

Mukesh Ambani News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के जाने-माने बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी आज बद्रीनाथ पहुंचे हैं. जहां वो बाबा बद्री विशाल के दर्शन करेंगे.

Mukesh Ambani in Badrinath: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक और देश के जाने-माने बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार (12 अक्टूबर) को बद्रीनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बद्रीविशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की. मुकेश अंबानी अपने चार्टेड हेलीकॉप्टर से सिविल हेलीपैड बदरीनाथ पहुंचे जहां बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यानी बीकेटीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया. उन्होंने अंबानी के गले में फूलों की माला पहनाई और स्वागत किया. इस दौरान वहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे. 

गुरुवार की सुबह तड़के उद्योगपति मुकेश अपने चार्टेड प्लेन से बद्रीनाथ के सिविल हेलीपैड पर उतरे, जहां पहले से ही बीकेटीसी के तमाम सदस्य व अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात थे. बीकेटीसी ने मुकेश अंबानी का हाथ जोड़कर स्वागत किया. जिसके बाद मुकेश अंबानी आगे पैदल ही बाबा बद्रीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनके आसपास उनकी सिक्योरिटी का घेरा था. इसके साथ ही वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था. 

बाबा बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की

मुकेश अंबानी ने यहां बाबा बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया और विधिवत तरीके से पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया. मुकेश अंबानी हर साल बद्रीनाथ धाम आते हैं और यहां होने वाली विशेष पूजा में हिस्सा लेते हैं. इस बार भी वो गुरुवार को बद्रीनाथ पहुंचे और हर साल की तरह पूजा में हिस्सा लिया. मुकेश अंबानी के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. 

देश के सबसे अमीर भारतीय बने अंबानी

बता दें कि कल बुधवार को ही '360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया' की भारतीय अमीरों की 2023 की लिस्ट सामने आई है, जिसमें मुकेश अंबानी एक बार फिर से अडानी ग्रुप को पछाड़ते हुए देश के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं. इस लिस्ट के मुताबिक 66 वर्षीय अंबानी की संपत्तियां दो प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं.

UP Politics: 'क्या नौटंकी करने गए थे..', JPNIC का गेट फांदकर गए अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget