एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में लगातार बारिश से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, शहर की सड़कें भी बनीं तालाब

Moradabad Rain: रेल यातायात बाधित न हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से जितना पानी निकाला जा रहा है उस से ज्यादा बारिश से पानी भर जाता है. रेलवे के कर्मचारी परेशान हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कल से हो रही लगातार बारिश की वजह से शहर के ज्यादातर हिस्सों में जल भराव की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह जवाब दे चुका है, सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच पानी भर जाने से रेलवे लाइन भी पूरी तरह पानी में डूब गई है. मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर भरे पानी को निकालने के लिए पम्पिंग सेट लगाए गए हैं और पानी की निकासी की जा रही है. ताकि रेल यातायात बाधित न हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से जितना पानी निकाला जा रहा है उस से ज्यादा बारिश से पानी भर जाता है. इस कारण रेलवे के कर्मचारी परेशान हैं और बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं. मुरादाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 5 के बीच दोनों लाइनों पर पानी पूरी तरह भर चुका है. जिससे प्लेटफार्म झीलों की तरह दिखाई दे रहा है.

यही हाल बाकी के शहर का भी है, शहर का सिविल लाइन इलाका हो या फिर पुराना शहर. हर जगह जल भराव की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है, मुरादाबाद के बुध बाजार स्टेशन रोड, झब्बू का नाला, अंडे वालान, तंबाकू वालान, दौलत बाग, लाल बाग और गलशहीद इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है. रामगंगा विहार इलाके में तो सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी बहुत अधिक भर जाने से यहां लोगों को सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया है और गड्ढों में गिरने का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून बने रहने की संभावना है.

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में बीजेपी की हार पर डिप्टी सीएम केशव की प्रतिक्रिया, कहा-'...सपा गुब्बारे की तरह फूल गई है'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget