एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: एक लाख रुपये देकर युवक ने की थी कोर्ट मैरिज, रास्ते में ही कार से भागने लगी दुल्हन

UP: मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे गणेश घाट चौराहे पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है, रुद्रपुर से कोर्ट मैरिज कर आई दुल्हन कार से उतर कर भागने लगी. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे 9 पर उस वक़्त हंगामा हो गया, जब बिचौलिए के ज़रिए एक लाख रुपये देकर एक युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर से कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को अपने साथ घर ले जा रहा था. कार में दुल्हन के साथ शादी कराने वाली बिचौलिया महिला भी थी, रास्ते में दुल्हन और उसकी साथी महिला ने शौच के बहाने कार रुकवाई और उतर कर भागने लगी.

कार में सवार दूल्हे और उसके साथियों ने दोनो को पकड़ लिया तो हंगामा हो गया, पुलिस को बुलाया गया और पुलिस भगोड़ी दुल्हन और उसकी साथी महिला को थाने ले गयी. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. लोगो को शक है कि ये दोनो महिलाएं किसी लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य हो सकती है.

कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को ले जा रहा था घर

दरअसल, यह पूरा मामला मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे गणेश घाट चौराहे कार बाजार के सामने आया है.  यहां विजेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम मुंडला थाना छजलैट ने रुद्रपुर कोर्ट से पूजा कौर के साथ कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को अपने घर बोलेरो कार से ले जा रहा था. तभी पूजा कौर और उसकी मंजू कार से उतरकर भागने लगी.

युवक के साथ ने डायल 112 पर दी सूचना

इसके बाद लड़के पक्ष की तरफ से कार में अनुज सिंह ने दुल्हन पूजा कौर और मंजू सिंह को काफी दूर तक भागने के बाद पकड़ लिया. तब दोनों महिलाओं ने लड़के पक्ष के अनुज सिंह के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान कार सवार दूल्हा और उसके साथी मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. अनुज सिंह ने पूरे मामले की जानकारी डायल 112 के जरिये पुलिस को दी.

घटना स्थल पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने दुल्हन पूजा कौर और बिजोलिया मंजू को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस टीम दोनों महिलाओं से गहनता से पूछताछ कर रही है. हालांकि दोनों महिलाएं अपना पता और पूरे प्रकरण को सही ढंग से नहीं बता पा रही है.

पुलिस कर रही दोनों महिलाएं से पूछताछ

वहीं दूल्हा पक्ष के अनुज सिंह ने बताया कि पूजा कौर को इसके साथी एक बिचौलिया मंजू ने 1,00,000 रुपये में कोर्ट मैरिज के लिए तैयार किया था. रुद्रपुर में कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को घर ले जा रहे थे. जब ये लोग मुंढापांडे दिल्ली लखनऊ हाईवे गणेश घाट के पास पहुंचे ही थे, तभी दोनों महिलाएं कार से कूद गई भागने लगी. दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget